जिस प्रेमी अनूप के लिए पति को छोड़ा उसी ने रौंद दी पूरी जिंदगी, 11 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा! लखनऊ की खौफनाक कहानी

आशीष श्रीवास्तव

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 04:28 PM)

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां अनूप नामक शख्स ने शादीशुदा महिला को अपने जाल में फंसाकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला?

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मड़ियांवथाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. यही नहीं, महिला का यह भी आरोप है कि युवक ने उसकी 11 साल की बेटी के साथ भी घिनौनी हरकत की. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

अलीगंज की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि मऊ के पलीगढ़ नरसिंहपुर का रहने वाला अनूप सिंह नामक शख्स उनके मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता था. अनूप ने बातों में फंसाकर पहले उससे दोस्ती की. पीड़िता का आरोप है कि मई 2021 में अनूप  ने उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. जब महिला ने मना किया तो अनूप ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर कथित तौर पर रेप किया. इसके बाद से वह शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. पीड़िता के मुताबिक, गर्भवती होने पर अनूप ने उसके साथ मारपीट की, जिससे गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई और उसे गर्भपात कराना पड़ा.

पीड़िता का कहना है कि गर्भपात के बाद आरोपी अनूप घर छोड़कर अपने गांव चला गया. जब पीड़िता के पति को इस बारे में पता चला तो घर में विवाद हुआ. पति ने प्रेमी अनूप के परिवार को बुलाया और दोनों परिवारों के बीच समझौता किया. इसके बाद पीड़िता अनूप के साथ दूसरे मकान में रहने लगी.

अनूप ने 11 साल की बच्ची संग किया गंदा काम

आरोप है कि यहीं पर आरोपी अनूप ने पीड़िता की 11 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकते कीं. लोकलाज के डर से पीड़िता चुप रही, लेकिन 11 अप्रैल को अनूप ने उसकी बेटी से भी कथित तौर पर रेप किया. विरोध करने पर अनूप ने तेजाब डालने की धमकी दी. पीड़िता ने जब अपने परिजनों से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने भी आरोपी का ही साथ दिया और कहा 'यह फैसला तुम्हारा था'.

पुलिस ने क्या कहा?

अलीगंज एसीपी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी अनूप, उसकी मां द्रौपदी, पिता स्वामीनाथ और उसके जीजा अर्जुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है और बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मोबाइल रिपयेरिंग करने वाले राकेश पांडेय ने दलित युवती को फंसाया फिर खेलने लगा गंदा खेल