लखनऊ के युवा एडवोकेट पवन सिंह तहसील परिसर में अचानक गिरे और फिर उठे ही नहीं, आखिर क्या हुआ इनके साथ? 

आशीष श्रीवास्तव

• 09:43 AM • 10 Jun 2025

UP News: लखनऊ के युवा एडवोकेट पवन सिंह की उम्र सिर्फ 26 साल थी. वह तहसील परिसर में साथी एडवोकेट के साथ टहल रहे थे. तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद जो हुआ, उससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Viral news, Lucknow crime news, Lucknow crime, Lucknow viral video, up news, up viral news, up viral video, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ वायरल वीडियो, वकील, एडवोकेट, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तहसील परिसर में अचानक एक एडवोकेट की मौत हो गई. एडवोकेट तहसील परिसर में चल रहे थे. तभी अचानक वह गिर गए और फिर उठे ही नहीं. ये देख मौके पर साथी वकील भी पहुंचे. उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई. मगर शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी. 

यह भी पढ़ें...

साथी उन्हें फौरन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया. जिस तरह से अधिवक्ता की मौत हुई है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है. कोई समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर अचानक अधिवक्ता को क्या हुआ?

26 साल के पवन सिंह को अचानक क्या हुआ?

ये पूरा मामला लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील परिसर से सामने आया है. यहां युवा अधिवक्ता 26 वर्षीय पवन सिंह तहसील परिसर में चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. ये पूरी घटना तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई.

शव का किया जाएगा पोस्टमॉर्टम

युवा एडवोकेट पवन सिंह की मौत कैसे हुई? इसके लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि आखिर पवन सिंह को अचानक क्या हुआ था. फिलहाल साथी अधिवक्ता की मौत से तहसील परिसर में शोक की लहर है. 

डॉक्टर ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर पीजीआई के इमरजेंसी विभाग के प्रभारी डॉ.तन्मय ने बताया, शाम 4 बजे के करीब पवन सिंह नाम के युवक को 'ब्रॉट डेड' कंडीशन में लाया गया था. ECG करने पर हार्ट बीट फ्लैट लाइन के रूप में दिख रही थीं.