3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई... लखनऊ में शिवम और शनि यादव करते रहे UPSC छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप!

अंकित मिश्रा

24 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Lucknow Gangrape case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज (UPSC) की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा को तीन दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया.

lucknow gangrape case, upsc aspirant gangraped, spiked coffee gangrape, lucknow crime news, shivam yadav arrested, shani yadav gangrape, sushant golf city, anand vihar zero fir, lucknow charbagh station, suheldev express crime

UPSC Aspirant Gangraped News (Photo AI Generated)

Google CTA

UPSC Aspirant Gangraped News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज (UPSC) की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा को तीन दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया. इस घिनौनी वारदात को पीड़िता के एक 4 साल पुराने परिचित शिवम यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया. आरोपियों ने छात्रा को कमरे में कैद कर रखा और नशीली कॉफी पिलाकर बारी-बारी से उसका शारीरिक शोषण करते रहे. घटना के बाद सदमे में आई पीड़िता ने पूरी तरह से बातचीत करना बंद कर दिया है. पीड़ित पिता ने रोते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

ट्रेन से उतारकर कमरे में ले गए 

पीड़िता दिल्ली के एक नामी कॉलेज से बीए ऑनर्स कर रही है. वह कॉलेज की छुट्टियों में जौनपुर अपने घर आई थी और 15 मई को एडमिट कार्ड लेने के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस से वापस दिल्ली लौट रही थी. ट्रेन चलने पर उसने जौनपुर के ही परिचित शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया. जैसे ही ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची, शिवम अपने दोस्त शनि यादव के साथ वहाँ आ धमका और जिद करके युवती को ट्रेन से उतार लिया. दोनों उसे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मेदांता अस्पताल के पास एक कमरे पर ले गए. वहाँ शनि खाना लेने चला गया और शिवम ने युवती को नींद की गोली मिली नशीली कॉफी पिला दी. बेहोशी छाने पर शिवम ने रातभर उसके साथ जबरन रेप किया.

3 दिन तक की दरिंदगी 

अगले दिन 16 मई को शिवम के बाहर जाने पर उसका दोस्त शनि यादव कमरे में आया और उसने भी डरी-सहमी युवती के साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया. आरोपी जब भी बाहर जाते, कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक कर देते थे. हद तो तब हो गई जब 17 मई को इस घिनौने खेल में एक तीसरा अनजान लड़का भी शामिल हो गया. तीनों आरोपियों ने मिलकर 18 मई की दोपहर तक युवती को बंधक बनाए रखा और उसकी आबरू तार-तार करते रहे. लगातार तीन दिन तक शोषण करने के बाद 18 मई की शाम को आरोपियों ने चारबाग स्टेशन के लिए एक कैब बुक की और युवती को जबरन वापस उसी सुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में दिल्ली के लिए बैठा दिया.

जीरो एफआईआर हुआ दर्ज

ट्रेन जब बरेली स्टेशन के पास पहुंची, तब पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाकर रोते हुए अपने पिता को फोन पर पूरी आपबीती सुनाई. बेटी की बात सुनकर पिता ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया. सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम ने ट्रेन में युवती तक पहुंचकर उसे ढांढस बंधाया. इसके बाद युवती को दिल्ली के आनंद विहार थाने ले जाया गया, जहाँ परिजनों की मौजूदगी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई. सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली से एफआईआर प्राप्त हो गई है, मामले की जाँच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.