School Holiday: लखनऊ में 22 मई से स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां, भीषण गर्मी और लू के बीच DM ने जारी किए नए आदेश

संतोष शर्मा

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Summer Vacation UP School: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है.

Lucknow school summer vacation 2026, Lucknow schools closed from May 22, Lucknow school holiday news, Lucknow DM Vishak G order, Heatwave in Lucknow, UP school summer vacation 2026, CBSE schools closed Lucknow, ICSE school holiday Lucknow

School Holiday (Photo: AI)

Google CTA

Summer Vacation UP School: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने जनपद के सभी स्कूलों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू करने के निर्देश जारी किए हैं. जिलाधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, लखनऊ इस समय भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में है. लगातार बढ़ते तापमान का असर आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है. इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
 

यह भी पढ़ें...

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में लखनऊ में लू और गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है. कुछ स्कूलों की ओर से अभी तक छुट्टियों की घोषणा नहीं की गई थी, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. मौसम विभाग (IMD) भी लगातार लू से बचाव को लेकर चेतावनी और सुझाव जारी कर रहा है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश किसी एक बोर्ड तक सीमित नहीं है. यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) समेत सभी मान्यता प्राप्त निजी और सरकारी स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा. प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

जनहित में प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से कहा है कि आदेश की जानकारी और पुष्टि के लिए जनपद की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है.

जिलाधिकारी ने नागरिकों से की अपील

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें और बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहें, ताकि वे हाइड्रेटेड रहें. साथ ही स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से होमवर्क दिया जाए, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.