लखनऊ: भूकंप के झटके से अचानक 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई लोगों के दबे होने के आशंका

आशीष श्रीवास्तव

• 03:33 PM • 24 Jan 2023

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार शाम को अचानक 5 मंजिल एक रिहायशी इमारत भरभराकर गिर गई. इमारत के गिरने…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार शाम को अचानक 5 मंजिल एक रिहायशी इमारत भरभराकर गिर गई. इमारत के गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें...

मौके पर पुलिस, प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. हादसे में कई मौतें होने की संभावना है. हादसा इतना भयावह है कि चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है. वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गए हैं.

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कई दिनों से काम चल रहा था. बेसमेंट में करीब तीन फिट तक खोदाई कर दी गई थी. मंगलवार शाम को लखनऊ में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के झटके से करीब 6:50 बजे यह बिल्डिंग भरभराकर गिर गई.

सपा और कांग्रेस नेताओं का परिवार भी दबा

5 मंजिल की इस इमारत में कई फ्लैट हैं. इसी इमारत में कांग्रेस नेता जिशान हैदर और सपा नेता अब्बास हैदर का भी परिवार रहता है. शाम के वक्त ज्यादातर लोग घर में ही थे, इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

कम पड़ गए प्रशासन के संसाधन, हर तरफ चीख पुकार

घटनास्थल पर दो दर्जन से ज्यादा बुल्डोजर पहुंचे है, जो मालबा हटा रहे हैं. इसके अलावा 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी है. एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन घटना इतनी भयावह है कि प्रशासन के ये संसाधन भी कम पड़ रहे हैं.

लखनऊ में बड़ा हादसा, अचानक 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका