Lucknow Monsoon Update: थंडरशॉवर का दौर शुरू, 24 से 36 घंटों में... लखनऊ में मॉनसून को लेकर आया बिग अपडेट

यूपी तक

• 09:47 AM • 20 Jun 2025

Lucknow Monsoon Update: राजधानी लखनऊ में भी प्री-मानसून थंडरशावर का दौर शुरू हो गया है. निरंतरता के आधार पर आगामी 24-36 घंटों के दौरान कभी भी लखनऊ में मॉनसून पहुंच सकता है.

Lucknow Monsoon Update

Lucknow Monsoon Update

Google CTA

Lucknow Monsoon Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्री-मॉनसून थंडरशॉवर का दौर शुरू हो गया है. बता दें कि प्री-मॉनसून थंडरशॉवर इस बात का संकेत है कि लखनऊ में मॉनसून अब ज्यादा दूर नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र अनुसार, आगामी 24 से 36 घंटों के दौरान मॉनसून कभी भी लखनऊ पहुंच सकता है. 

यह भी पढ़ें...

शहर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से थोड़ी राहत दी है, लेकिन अब यह राहत स्थायी होने वाली है. प्री-मॉनसून की ये गतिविधियां मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही हैं. जैसे ही मॉनसून पूरी तरह सक्रिय होगा, लखनऊ और आसपास के इलाकों में तेज और लगातार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. 

इससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगी. किसानों के लिए भी यह अच्छी खबर है, क्योंकि इससे फसलों को पानी मिलेगा और कृषि कार्यों में तेजी आएगी. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मॉनसून के आगमन के लिए तैयार रहें.

यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश?

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, और संत रविदास नगर एवं आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. 

वहीं, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 
 

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं...इन 33 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश