लखनऊ में पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में अल्ताफ ने किया खौफनाक कांड, फिर ई-रिक्शा से रची पूरी साजिश

यूपी तक

15 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Lucknow murder case: लखनऊ के चिनहट इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते उसकी हत्या कर दी.

Lucknow murder case

Lucknow murder case

Google CTA

Lucknow murder case: लखनऊ के चिनहट इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने शव को बोरे में बंद किया और ई-रिक्शा से ले जाकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया. इतना ही नहीं, खुद को बचाने के लिए वह थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की झूठी कहानी सुनाने लगा. हालांकि पुलिस की पूछताछ में पूरा मामला खुल गया और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया. 

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक चिनहट थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय अल्ताफ उर्फ कल्लू को अपनी 24 वर्षीय पत्नी यासमीन के चरित्र पर शक था. बताया जा रहा है कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का एक करीबी रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि देर रात दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ. इसी दौरान गुस्से में आकर अल्ताफ ने पत्नी यासमीन का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक बोरे में छिपाया और बैटरी रिक्शा के जरिए बाराबंकी से लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा डैम के किनारे ले जाकर फेंक दिया.

थाने पहुंचकर रची गुमशुदगी की कहानी

वारदात को छिपाने के लिए आरोपी अल्ताफ खुद थाने पहुंच गया. वहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गायब हो गई है. वह खुद को परेशान पति दिखाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस को उसकी बातों और हरकतों पर शक हो गया. चिनहट पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल सका. पूछताछ के दौरान वह टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली. इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.

बोरे में मिला यासमीन का शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इंदिरा डैम के किनारे से बोरे में बंद यासमीन का शव बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी अल्ताफ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है.