बेटी का दूसरे व्यक्ति से था संबंध, पिता ने दी नींद की गोलियां, फिर... लखनऊ में रविन्द्र साहू ने पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा, चौंका देगा मामला!

अंकित मिश्रा

• 09:20 AM • 11 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में पत्नी और बड़ी बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात 9 अक्टूबर को भोलाखेड़ा मानसनगर इलाके में हुई थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले पत्नी और बेटी को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं.

Lucknow Double Murder Case

Lucknow Double Murder Case

Google CTA

Lucknow Double Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में पत्नी और बड़ी बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात 9 अक्टूबर को भोलाखेड़ा मानसनगर इलाके में हुई थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले पत्नी और बेटी को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं. दोनों के गहरी नींद में सो जाने के बाद उसने मोबाइल चार्जर की डेटा केबल से उनका गला घोंट दिया. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें...

रविन्द्र शंकर साहू ने पत्नी और बेटी की हत्या की

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रविन्द्र शंकर साहू के रूप में हुई है. इस वारदात में उसकी पत्नी श्यामदुलारी और बड़ी बेटी पूजा की मौत हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया कि परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था. आरोपी की पांच संतानें हैं और पूजा उसकी सबसे बड़ी बेटी थी. उसकी पहले दो शादियां टूट चुकी थीं. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है. मामले में पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

बेटी के कथित संबंधों को लेकर घर में होता था विवाद

पुलिस के अनुसार पूजा के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित संबंधों को लेकर परिवार में अक्सर झगड़े होते थे. इन बातों को लेकर घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था. पत्नी श्यामदुलारी भी विवाद के दौरान पति और बेटी पर आरोप लगाती थी. पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से चल रही पारिवारिक कलह इस वारदात की वजह बताई जा रही है. इसी विवाद से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी और बेटी की हत्या की साजिश रची. हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके.

चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने वारदात वाली रात चुपके से चाय में नींद की गोलियां मिला दी थीं. चाय पीने के बाद पत्नी और बेटी गहरी नींद में सो गईं. इसके बाद आरोपी ने मोबाइल चार्जर की डेटा केबल से पहले पत्नी श्यामदुलारी का गला घोंटा और फिर बेटी पूजा की भी हत्या कर दी. इस तरह एक ही रात में दो लोगों की जान चली गई. पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और माफी भी मांगी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई डेटा केबल और दरवाजे के कुंडे भी बरामद किए हैं.

दूसरी बेटी प्रिया साहू ने पुलिस को दी सूचना

इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी आरोपी की दूसरी बेटी प्रिया साहू ने कृष्णानगर थाने को दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बरामद सामान को जांच में शामिल किया और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया. उसे जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रहा विवाद और बेटी के कथित संबंधों को लेकर होने वाले झगड़े इस वारदात की वजह बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हुस्न, लिव-इन रिलेशनशिप और ब्लैकमेलिंग...! लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत, मॉडल गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे ने क्या किया?