लखनऊ: महिला पुलिसकर्मी ने पहले हाथ की नस काटी फिर फंदे से लटककर दे दी जान

आशीष श्रीवास्तव

• 05:29 PM • 15 May 2022

लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी ने पहले अपने हाथ की नस काटी और उसके बाद कथित तौर पर फांसी के फंदे पर लटकर सुसाइड कर लिया.…

UPTak
Google CTA

लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी ने पहले अपने हाथ की नस काटी और उसके बाद कथित तौर पर फांसी के फंदे पर लटकर सुसाइड कर लिया. हालांकि, पुलिस ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने पहले वीडियो कॉल पर किसी से बात की फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक, आगरा के फतेहाबाद की रहने वाली सरिता निषाद 2021 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी. वह लखनऊ के पीजीआई कोतवाली में तैनात थी. सरिता निषाद पीजीआई थाना क्षेत्र के एकता नगर में किराए के मकान पर रहती थी. लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी की पहली पोस्टिंग थी.

मृतक सरिता 4 दिन के लिए अपने घर छुट्टी पर गई हुई थी और शनिवार को ही लौट कर वापस आई थी. हालांकि, ऑफिस जॉइन करने से पहले ही उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया.

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, “महिला सिपाही ने पहले अपने हाथ की नस काटी और उसके बाद दुपट्टे से लटकर आत्महत्या कर ली. फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके से महिला का मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें वीडियो कॉल थी. मामले में जांच की जा रही है.”

लखनऊ: बच्ची की हत्या मामले में 13 साल के नाबालिग तक पहुंची पुलिस, सामने आई ये बात