LDA की अनंत नगर योजना में सेक्टर 1, 3 और 5 में बिकेंगे 1487 प्लॉट्स, ये होगा इनका साइज, देखें पूरी डिटेल

यूपी तक

16 Dec 2025 (अपडेटेड: 16 Dec 2025, 06:09 PM)

लखनऊ LDA की अनंत नगर योजना में 1487 नए आवासीय प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द खुलेगा. RERA पंजीकृत इस योजना में सेक्टर-1, 3, और 5 में विभिन्न आकार के प्लॉट उपलब्ध हैं.

LDA Plots Scheme

LDA Plots Scheme

Google CTA

लखनऊ में आवासीय प्लॉट्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक बार फिर अपनी महत्त्वाकांक्षी अनंत नगर योजना में 1487 नए प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन खोलने जा रहा है. इन सभी प्लॉट्स का यूपी रेरा (UP RERA) में पंजीकरण भी हो चुका है. रजिस्ट्रेशन के लिए LDA की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है. विभिन्न आकारों में इतनी बड़ी संख्या में प्लॉट्स उपलब्ध होने से मध्यम और उच्च वर्ग श्रेणियों के खरीदारों को अपनी जरुरत के अनुसार विकल्प मिलेंगे.

यह भी पढ़ें...

किस सेक्टर में हैं किस साइज के प्लॉट्स?

सेक्टर-1 में ऐसे होंगे प्लॉट्स

  1. 450 वर्ग मीटर: 40 भूखंड
  2. 288 वर्ग मीटर: 211 भूखंड
  3. 200 वर्ग मीटर: 224 भूखंड
  4. 162 वर्ग मीटर: 90 भूखंड
  5. 112.5 वर्ग मीटर: 52 भूखंड

सेक्टर-3 में होंगे 377 प्लॉट्स

  • 200 वर्ग मीटर: 26 भूखंड
  • 162 वर्ग मीटर: 15 भूखंड
  • 112.5 वर्ग मीटर: 336 भूखंड

सेक्टर-5 में 493 प्लॉट्स

  • 288 वर्ग मीटर: 154 भूखंड
  • 200 वर्ग मीटर: 178 भूखंड
  • 162 वर्ग मीटर: 161 भूखंड


LDA के अधिकारियों ने बताया कि अनंत नगर योजना के सेक्टर-1 में कुल 617 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण जल्द शुरू होगा. मोहन रोड स्थित इस अनंत नगर योजना में LDA ने कॉलोनियों को आकर्षक नाम दिए हैं, जैसे- आकाश खंड, आलेख खंड, आशीष खंड, आलोक खंड, आद्री खंड, आभारस खंड. जानकारी मिली है कि अगले कुछ दिनों में रजिस्ट्रेशन की डेट जारी होगी.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बनेंगे 5 हजार सरकारी फ्लैट्स, ये रखी जाएगी इनकी कीमत, LDA की इस योजना की डिटेल्स जानिए