पूजा पांडेय ने मेरे पति का अश्लील वीडियो बनाया, उसको कर रही ब्लैकमेल... लखनऊ की लेडी डॉक्टर पहुंची पुलिस के पास

आशीष श्रीवास्तव

• 01:50 PM • 18 Apr 2025

Lucknow obscene video case: लखनऊ की एक लेडी डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की है कि पूजा पांडेय ने उनके पति का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया. जानिए पूरा मामला.

AI generated symbolic image.

AI generated symbolic image.

Google CTA

Lucknow obscene video case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला डॉक्टर ने पूजा पांडेय नाम की युवती पर उनके पति को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और लाखों रुपये की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. अगर पुलिस जांच में यह मामला सही पाया गया, तो यह मामला लखनऊ में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध और सेक्सटॉर्शन की घटनाओं की ओर भी इशारा कर रहा है. 

यह भी पढ़ें...

आइए आपको विस्तार से इस पूरे मामले की जानकारी देते हैं. 

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, व्हाट्सएप से शुरू हुआ खेल

पीड़ित डॉक्टर के अनुसार, उनके पति का संपर्क सोशल मीडिया पर पूजा पांडेय नामक युवती से हुआ था. पूजा ने किसी बहाने से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगी. जब पति ने इन मैसेजेस को नजरअंदाज किया, तो पूजा ने एक दिन अचानक वीडियो कॉल किया और स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली. इसके बाद उसने एडिटिंग कर आपत्तिजनक फोटो तैयार कर लीं और पति को धमकाने लगी.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर किसी ने रखी 6 इंच मोटी लकड़ी

'लाखों रुपये वसूले, फिर होटल में बुलाकर वीडियो बनाया'

महिला डॉक्टर का आरोप है कि पूजा ने इन एडिटेड फोटोज के जरिए उनके पति को ब्लैकमेल किया और उनसे लाखों रुपये वसूल लिए. जब पैसों की मांग बढ़ने लगी और उनके पति ने समझौते की बात कही, तो पूजा ने उन्हें पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में बुलाया. वहां उसने जबरदस्ती अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रखा.

थाने पहुंची डॉक्टर, पुलिस कर रही जांच

घटना से तंग आकर महिला डॉक्टर ने आखिरकार लखनऊ के पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले पर इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पूजा पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.