लखनऊ में इस मुस्लिम औरत के साथ गेम करके निकाहनामा पर ही करा लिया साइन, 2 बहनों ने भी खेला खेल!

आशीष श्रीवास्तव

• 11:34 AM • 30 May 2025

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर निकाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानें इस मामले में महिला ने क्या कहा?

Representative Image

Representative Image

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर निकाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां  पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री के बहाने उससे निकाहनामे पर जबरन हस्ताक्षर (साइन) करवा लिए. महिला की शिकायत पर कैसरबाग पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. खबर में आप विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला.

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

पीड़िता चिनहट क्षेत्र की रहने वाली है. उसका आरोप है कि मुसैफ नामक व्यक्ति ने उसे धोखे से में फंसा दिया. पीड़िता के अनुसार, मुसैफ ने पहले रजिस्ट्री का बहाना बनाया और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए. लेकिन बाद में पता चला कि वह दस्तावेज निकाहनामा था. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसपर मानसिक दबाव बनाया और निकाह को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया.

पीड़िता ने लगाया अपनी बहनों पर आरोप

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस कथित धोखाधड़ी में पीड़िता की दो बहनों की भी भूमिका सामने आई है. महिला का कहना है कि दोनों बहनों ने मिलकर मुसैफ का साथ दिया और उसे अंधेरे में रखकर पूरी साजिश को अंजाम दिया.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुसैफ और उसकी दोनों बहनों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. कैसरबाग थाने की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ SUV गोलीकांड में शामिल बदमाश फरमान अली के साथ पुलिस ने ये क्या किया, जेल नहीं सीधे हॉस्पिटल पहुंचा