लखनऊ में अब घर खरीदना हुआ और सस्ता, इन जगहों पर LDA दे रहा है 2 लाख तक की छूट

यूपी तक

• 06:35 PM • 22 Apr 2025

LDA Flat Discount: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने हाउसिंग सेल्स बढ़ाने के लिए फ्लैट खरीद पर छूट बढ़ा दी है. अब 2 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी. यह ऑफर 30 जून तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मान्य रहेगा.

UPTak
Google CTA

LDA Flat Discount: हाउसिंग सेल्स को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने फ्लैट खरीद पर मिलने वाली छूट को बढ़ाकर अधिकतम 2 लाख रुपये कर दिया है. यह ऑफर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 30 जून तक मान्य रहेगा. बता दें कि अब 45 लाख रुपये तक की कीमत वाले फ्लैट्स पर 1.5 लाख रुपये की छूट दी जाएगी. जबकि 45 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले फ्लैट्स पर 2 लाख रुपये की छूट मिलेगी. पहले यह छूट क्रमशः 1 लाख रुपये और 1.5 लाख रुपये थी. 

यह भी पढ़ें...

यह छूट प्राधिकरण की कई योजनाओं में उपलब्ध होगी, जिनमें शामिल हैं:

  • प्रियदर्शिनी योजना के अंतर्गत सोपाना एन्क्लेव अपार्टमेंट.
  • शारदानगर स्थित आद्रा और रतन लोक अपार्टमेंट.
  • कानपुर रोड पर स्थित अश्लेषा, श्रवण, मघा, मार्गशीर्ष, सनराइज और पूर्वा अपार्टमेंट.
  • और जानकीपुरम में स्थित स्मृति अपार्टमेंट.

इसके अलावा, LDA ने फ्लैट्स की बिक्री को बढ़ाने के लिए निजी रियल एस्टेट डीलर और ब्रोकरों को भी कमीशन आधार पर नियुक्त करना शुरू किया है. 

यह छूट योजना सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में LDA की स्वर्ण जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू की गई थीप. हले यह योजना तीन महीने के लिए वैध थी, जिसे बाद में मार्च तक बढ़ा दिया गया, लेकिन अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर योजना को फिर से संशोधित किया गया. 

LDA अधिकारियों को उम्मीद है कि यह नया संशोधित ऑफर खरीदारों की रुचि में तेजी लाएगा और बिक्री से बची फ्लैट्स की संख्या को कम करने में मदद करेगा.