हरदोई का अमित सिपाही की बहन से सगाई करने के बाद उसे हरिद्वार ले गया, फिर लखनऊ की युवती के संग जो हुआ, भरोसा उठ जाएगा

आशीष श्रीवास्तव

• 11:20 AM • 23 May 2025

UP News: साल 2023 में लखनऊ की रहने वाली युवती का रिश्ता हरदोई के अमित कुमार से हुआ था. अगले साल यानी 2024 में दोनों की सगाई हुई थी. सगाई के बाद अमित अपनी मंगेतर को हरिद्वार ले गया. अब युवती ने अपने मंगेतर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

Lucknow, Lucknow news, Lucknow crime, Lucknow police, Haridwar, Haridwar news, up crime, up viral news, Lucknow viral news, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, हरिद्वार

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां लखनऊ में तैनात एक सिपाही की बहन ने अपने मंगेतर पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. मंगेतर हरदोई के बघौली का रहने वाला अमित कुमार है. दोनों की सगाई साल 2024 में हुई थी. मगर युवती का कहना है कि सगाई होने के बाद अमित ने उसके साथ गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें...

दरअसल अमित कुमार अस्पताल कर्मी है. पीड़िता का आरोप है कि पहले आरोपी अमित ने उसके साथ सगाई की. फिर शादी से पहले उसके साथ गंदा काम करने लगा. फिर जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने जबरन उसे दवाई दे दी और उसका गर्भपात करवा दिया. फिर उसने शादी से ही मना कर दिया.

साल 2023 में तय हुई थी शादी 

मिली जानकारी के मुताबिक, हरदोई की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र में रहती है. उसका भाई पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है. युवती का कहना है कि उसकी शादी नवंबर 2023 में अमित कुमार के साथ तय हुई थी. साल 2024 में दोनों की सगाई भी हुई. 

ये भी पढ़ें: रुचिका और शिवम के 10 सालों के लव अफेयर में सरकारी नौकरी बनी विलेन, बिजनौर में लड़की के साथ क्या हुआ?

पीड़िता का कहना है कि सगाई के बाद वह उसे हरिद्वार ले गया. वहां होटल में उसके साथ गंदा काम किया. जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा दे दी और उसका गर्भपात करवा दिया. युवती के मुताबिक, इसके बाद से आरोपी शादी की बात से पीछे हटता गया. मगर जब उसपर शादी का प्रेशर डाला तो उसने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से ही इनकार कर दिया.

पुलिस ने क्या किया?

बता दें कि लखनऊ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. लखनऊ की काकोरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. काकोरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र राठौर ने बताया,  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: जासूसी के आरोप में पकड़े गए वाराणसी के तुफैल का पाकिस्तानी महिला नफीसा संग था गजब कनेक्शन, उससे करती थी ये सारी बातें