मसूरी में सात फेरे और लखनऊ में... कुलदीप यादव और वंशिका की शादी का पूरा शेड्यूल हुआ लीक!

यूपी तक

• 10:48 AM • 10 Mar 2026

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को लखनऊ की वंशिका के साथ करेंगे शादी. मसूरी के रिसॉर्ट में होगा समारोह और लखनऊ में भव्य रिसेप्शन.

follow google news
1

1/7

|

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर और टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को लखनऊ की वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे.

2

2/7

|

शादी समारोह उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित होगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे.

3

3/7

|

विवाह से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी.

4

4/7

|

कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी.

5

5/7

|

पहले यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच और टी-20 वर्ल्ड कप में कुलदीप के चयन के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई थी.

6

6/7

|

कुलदीप यादव के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण भी दिया.

7

7/7

|

शादी में बीसीसीआई से जुड़े अधिकारी और भारतीय टीम के वर्तमान व पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है. 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी