रात में शराब पीकर हंगमा करती हैं डांसर लड़कियां... राधा यादव ने रोका तो उनके संग ये सब किया गया

अजय झा

• 04:18 PM • 07 Mar 2026

Jhansi News: शिवाजी नगर में ऑर्केस्ट्रा डांसरों का उत्पात. पड़ोसी महिला को सोशल मीडिया पर किया बदनाम, विरोध करने पर मांगी 5 लाख की फिरौती. पुलिस जांच में जुटी.

follow google news
1

1/7

|

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली ऑर्केस्ट्रा डांसरों और उनके साथियों पर रात भर हंगामा और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है. 

2

2/7

|

पीड़िता राधा यादव के अनुसार, आरोपी प्रज्ञा यादव अपनी इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेज रही है और महिला का नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है. 

3

3/7

|

आरोप है कि जब महिला ने इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना बंद करने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी. 

4

4/7

|

पीड़िता का कहना है कि आरोपी देर रात शराब पीकर कॉलोनी में तेज आवाज में बुफर बजाकर डांस करते हैं और गाली-गलौज कर पूरे इलाके को परेशान करते हैं. 

5

5/7

|

आरोप है कि आरोपी रात में पीड़िता के घर के गेट पर लात मारते हैं, उसे तोड़ने की कोशिश करते हैं और घर की ओर पत्थर भी फेंकते हैं, जिससे परिवार दहशत में है. 

6

6/7

|

पीड़िता राधा का दावा है कि उन्होंने पहले भी पुलिस चौकियों में शिकायत की और घटना की रात भी फोन किया, लेकिन उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी. 

 

7

7/7

|

नवाबाद पुलिस के अनुसार, उन्हें इस मामले में तहरीर और वीडियो प्राप्त हुए हैं. फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिलेटेड फोटो गैलरी