22 अप्रैल से इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, शनि देव देंगे धन लाभ
यूपी तक
• 01:09 PM • 22 Apr 2026
शनि देव 22 अप्रैल को अस्त से उदय हो चुके हैं.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का उदय वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है. इन राशियों को करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनि को कर्मफल दाता कहा गया है. 22 अप्रैल की सुबह 4:49 बजे शनि अस्त अवस्था से उदय हो चुके हैं. शनि का यह उदय अब सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला है.


2/7
|
शनि के मजबूत होने का सीधा असर व्यक्ति की मेहनत और सफलता पर पड़ता है. जब शनि उदय होते हैं तो उनका प्रभाव अधिक शक्तिशाली हो जाता है. अब कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए खुशियों और तरक्की के नए द्वार खुलेंगे.
ADVERTISEMENT


3/7
|
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी है. नया घर या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत खुलेंगे, कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे.


4/7
|
मिथुन राशि वालों के लिए करियर के मामले में यह समय शुभ संकेत है. नौकरी में पहचान बढ़ेगी और व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभ कराएंगी.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बस अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सलाह है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का उदय कार्यक्षेत्र में सराहना लेकर आएगा. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है. व्यापार में निवेश से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी.


6/7
|
धनु राशि वालों के लिए शनि नई जिम्मेदारियां और सफलता लेकर आए हैं. धन कमाने के अवसर बढ़ेंगे और नई साझेदारी से व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा. सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं, इसलिए इस राशि के लिए यह समय सबसे शुभ है. आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिए यह स्वर्णिम काल साबित होगा.
ADVERTISEMENT










