संभल SP केके बिश्नोई और IPS अंशिका करने जा रहे लव मैरिज, यूपी के इस शहर से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

यूपी तक

• 01:29 PM • 07 Mar 2026

UP News: यूपी कैडर के दो चर्चित IPS अधिकारी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द रचाएंगे शादी. गोरखपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी, राजस्थान में होगा भव्य कार्यक्रम.

follow google news
1

1/7

|

बरेली की एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा और संभल के एसपी केके बिश्नोई जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. परिवारों की सहमति के बाद रिश्ता तय हुआ है. 

2

2/7

|

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी, जहां से इनके बीच प्यार की शुरुआत हुई.

3

3/7

|

जानकारी मिली है कि विवाह समारोह 28 मार्च से शुरू होगा, जिसमें महिला संगीत, बारात, विदाई और रिसेप्शन जैसे भव्य कार्यक्रम शामिल हैं.

4

4/7

|

राजस्थान के बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' से कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) बारात लेकर पहुंचेंगे. 29 मार्च को विदाई के बाद, 30 मार्च को जोधपुर के एक नामी रिसॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

5

5/7

|

इस शादी में बरेली एसएसपी अनुराग आर्य सहित यूपी और राजस्थान के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है. 

6

6/7

|

आपको बता दें कि प्रयागराज की रहने वाली 2021 बैच की अधिकारी अंशिका ने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से UPSC पास किया था. वर्तमान में वे बरेली में तैनात हैं. 

 

7

7/7

|

राजस्थान के बाड़मेर के निवासी केके बिश्नोई 2018 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल जिले की कमान संभाल रहे हैं. 

रिलेटेड फोटो गैलरी