UPSC में ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल करने वाली सुरभि यादव कौन हैं, दूसरे अटेंप्ट में मिली सक्सेस

यूपी तक

• 05:05 PM • 06 Mar 2026

यूपीएससी 2025 में 14वीं रैंक हासिल करने वाली अमरोहा की सुरभि यादव की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक और जामिया से एमए करने वाली सुरभि पिछले प्रयास में मात्र 10 नंबरों से चूक गई थीं. हालांकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 14वीं रैंक हासिल की.

follow google news
1

1/6

|

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है.
 

2

2/6

|

वहीं यूपी के अमरोहा जिले की रहने वाली सुरभि यादव ने 14वीं रैंक हासिल की है. सुरभि को लेकर जब यूपी Tak ने उनके पिता से बात की तो उनके बारे में कई नई बातें निकलकर सामने आई हैं.
 

3

3/6

|

अमरोहा की रहने वाली सुरभि यादव ने 10वीं एसआर इंटरनेशनल इंटर कॉलेज बरेली से किया है. वहीं 12वीं आर्मी पब्लिक स्कूल से किया है. 12वीं में सुरभि Humanities की स्टूडेंट थीं जिसमें उन्होंने 96% हासिल किए थे. 
 

4

4/6

|

स्कूलिंग के बाद सुरभि ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास (Honors) में स्नातक की डिग्री हासिल की. वहीं जामिया स इतिहास में एम. ए. किया है. 
 

5

5/6

|

सुरभि के पिता ने बताया कि साल 2023 की UPSC परीक्षा में 10 नबंर की वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था.  हालांकि UPSC CSE 2023 के अंकों के आधार पर ही उनका चयन 'माय भारत' (युवा मामले और खेल मंत्रालय) में अतिरिक्त निदेशक/DYO के पद पर हुआ है. 
 

6

6/6

|

पढ़ाई के अलावा सुरभि कला और खेलकूद में भी गहरी रुचि रखती हैं. उन्हें वारली पेंटिंग (Warli Art) और बेकिंग का शौक है. वारली पेंटिंग के बारे में वे बताती हैं कि यह महाराष्ट्र की एक आदिवासी कला है जो प्रकृति से प्रेरित होती है. सुरभि बैडमिंटन खेलना पसंद करती हैं और खेल जगत की खबरों से भी अपडेट रहती हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी