सिपाही आशीष शुक्ला ने UPPCS में हासिल की Rank-41, अब बनेंगे इस विभाग के अफसर... कैसे पाई ये कामयाबी?

सिमर चावला

10 Apr 2026 (अपडेटेड: 10 Apr 2026, 04:30 PM)

Sucess Story of Ashish Shukla: कानपुर पुलिस में सिपाही आशीष शुक्ला ने UPPSC परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल की है. ड्यूटी की व्यस्तता और पिता के निधन के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद आशीष ने हार नहीं मानी और अब कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) बनेंगे.

Sucess Story of Ashish Shukla

Sucess Story of Ashish Shukla

Google CTA

Sucess Story of Ashish Shukla: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो वक्त की कमी और जिम्मेदारियों का बोझ भी किसी की सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती हैं. इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आशीष शुक्ला ने. खाकी वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था संभालने वाले आशीष ने UPPSC परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल की है. आशीष का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है. आशीष शुक्ला की कहानी उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल है जो संसाधनों या समय की कमी का बहाना बनाकर हार मान लेते हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सफलता किसी सुविधा की मोहताज नहीं वो सिर्फ कड़ी मेहनत मांगती है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस की नौकरी के साथ करते रहे तैयारी

मूल रूप से अमेठी के शुक्ल बाजार के रहने वाले आशीष 2018 बैच के सिपाही हैं.वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में है. पुलिस की ड्यूटी कितनी चुनौतियों से भरी होती है यह किसी से छिपा नहीं है. लेकिन आशीष ने अपनी व्यस्त ड्यूटी और गश्त के बीच भी पढ़ाई के लिए समय निकाला. उन्होंने साबित कर दिया कि 8-10 घंटे की ड्यूटी के बाद भी अगर इच्छाशक्ति हो तो बड़े से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं.

आशीष की यह सफलता संघर्षों की आग में तपकर निकली है. पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. ऐसे कठिन समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया. साथ ही उन्होंने आशीष की हिम्मत भी टूटने नहीं दी. आशीष अपनी इस कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय अपनी मां के आशीर्वाद और संघर्ष को देते हैं.

अब संभालेंगे कमर्शियल टैक्स ऑफिसर की जिम्मेदारी

आशीष की इस उपलब्धि में उनके विभाग का भी बड़ा हाथ रहा. आशीष ने विशेष रूप से अपने वरिष्ठ अधिकारियों कासिम आबिदी और सुमित रामटेके का आभार जताया है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान उन्हें पढ़ाई के लिए लगातार प्रोत्साहित किया.आशीष का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) के पद पर हुआ है. रिजल्ट आने के बाद आशीष ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई. 

अपनी इस बड़ी सफलता के बाद आशीष ने हंसते हुए कहा कि 'ड्यूटी के साथ पढ़ाई करना कतई आसान नहीं था. कई बार थकान हावी होती थी. लेकिन मां का चेहरा और अधिकारियों का सहयोग मुझे फिर से किताबों की ओर खींच लाता था. आज यह सपना सच हो गया है.'