पटाखों के बीच तड़तड़ाई गोलियां और कानपुर में बीयर फैक्ट्री के सुपरवाइजर गौरव अवस्थी को छलनी कर दिया!

तनुज अवस्थी

21 Oct 2025 (अपडेटेड: 21 Oct 2025, 01:21 PM)

Kanpur Crime News: कानपुर देहात में जब दिवाली वाली रात पटाखों की गूंज थी, तब उसी शोर में गौरव नामक युवक की ह्त्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

Kanpur Crime News

Kanpur Crime News

Google CTA

Kanpur Crime News: जिस रात सिर्फ पटाकों की आवाजें सुनाई दे रही थी, उस समाय कानपुर देहात में गोलियों की तड़तड़ाहट ने हड़कंप मचा दिया. यहां दिवाली की रात एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी यहीं न रुके वे शव को रोड पर फेंक फरार हो गए. घटना की सुबह जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जमा किए. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें...

यह मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा गांव का है. यहां दिवाली की रात 25 साल के गौरव अवस्थी की अज्ञात लोगों ने 4 गोली मारकर हत्या की दी. गौरव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. गौरव अपने ननिहाल में रहता था. गौरव अवस्थी की आगामी 30 नवंबर को शादी थी. कार्ड छप चुके थे. सारी तैयारियां पूरी थीं. गौरव एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के रुप में काम करता था. चर्चा है कि गौरव की दोस्ती नेतागिरी करने वाले और रसूकदार लोगों के साथ थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि गौरव की हत्या रंजिश के चलते हुई है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच के लिए टीमों का गठन किया है.

मृतक गौरव के पिता अरविंद अवस्थी ने कहा, "गौरव मेरा छोटा लड़का था. वह तालोंदा में नानी-नाना के यहां रहता था. उनके कोई लड़का था नहीं. वह 10-12 साल से रह रहा था. बियर फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था. उसकी शादी नहीं हुई थी. दोषियों के साथ करवाई हो."

सीओ अकबरपुर संजय वर्मा ने कहा, "आज सुबह करीब 6:15 थाना क्षेत्र गजनेर के तरौंदा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई. तत्काल थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया. साथ ही फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. बॉडी को पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है. शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा."