मैंने सुहागरात के लिए कई बार कहा पर वो आनाकानी... कानपुर की लड़की संग हुआ फ्रॉड, वो बोली- पति नपुंसक है!

रंजय सिंह

• 01:29 PM • 17 Feb 2026

UP News: कानपुर की युवती का सनसनीखेज आरोप. शादी में 38 लाख खर्च, लेकिन पति निकला नपुंसक. सुहागरात न मनाने और ससुराल वालों द्वारा धमकी देने पर पुलिस ने दर्ज की FIR.

follow google news
1

1/7

|

कानपुर के किशोर नगर की रहने वाली युवती की शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर के एक युवक से हुई थी. युवती का दावा है कि उसके पिता ने उसकी खुशियों के लिए शादी में करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे. 

2

2/7

|

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद विदा होकर ससुराल जाने पर चार दिनों तक पति ने दूरी बनाए रखी. बार-बार कहने के बावजूद पति सुहागरात मनाने से आनाकानी करता रहा. 

3

3/7

|

ससुराल से लौटने के बाद पति उसे नोएडा ले गया, जहां वे एक महीने साथ रहे. महिला का आरोप है कि वहां भी पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए, जिससे उसे पति के नपुंसक होने का पता चला. 

4

4/7

|

युवती ने जब ससुर और ताऊ को सच्चाई बताई, तो उन्होंने इलाज का वादा कर चुप रहने का प्रलोभन दिया. आरोप है कि बाद में उन्होंने बात बाहर बताने पर युवती को बदनाम करने की धमकी भी दी. 

5

5/7

|

विवाद बढ़ने पर युवती अपने मायके आ गई. उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने पति के इलाज के नाम पर उससे 5 लाख रुपये और मांगे और उसके पिता को बेइज्जत किया.

6

6/7

|

यूपी Tak से बातचीत में युवती के घरवालों ने कहा कि लड़के की असलियत छिपाकर शादी की गई. उनका पैसा और लड़की की जिंदगी दोनों बर्बाद हो गए हैं, अब वे सिर्फ न्याय चाहते हैं. 

 

7

7/7

|

रावतपुर थाना इंचार्ज ने बताया कि पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम जांच के लिए जल्द ही हमीरपुर भेजी जाएगी.

रिलेटेड फोटो गैलरी