पति ने उतरवाए कपड़े, बंद रूम में ससुर ने बहू के न्यूड शरीर पर मली राख... आधी रात कानपुर में महिला संग क्या हुआ

रंजय सिंह

• 01:23 PM • 31 Mar 2026

कानपुर में सर्राफा कारोबारी के घर तंत्र-मंत्र के नाम पर बहू को निर्वस्त्र कर पूजा कराने का मामला. 5 करोड़ के दहेज के बाद भी प्रताड़ना. 7 पॉइंट्स में पूरी कहानी जानिए.

follow google news
1

1/7

|

कानपुर के सचेंडी इलाके की रहने वाली पीड़िता का विवाह 6 मार्च 2024 को पांडू नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा के बेटे कौतुक मिश्रा से हुआ था. पिता ने बेटी की खुशी के लिए शादी में 5 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन उसे क्या पता था कि ससुराल में भक्ति के नाम पर ढोंग और तंत्र-मंत्र का खौफनाक खेल उसका इंतजार कर रहा है.
 

2

2/7

|

पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास खुद को कोलकाता की तांत्रिक परंपराओं से जुड़ी बताती थी. उसने आधी रात को तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की. सास का दावा था कि घर की सारी संपत्ति इसी पूजा से आई है. उसने बहू पर दबाव बनाया कि इस अनुष्ठान में उसे भी परिवार के अन्य सदस्यों की तरह पूरी तरह निर्वस्त्र होकर शामिल होना पड़ेगा.

3

3/7

|

इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात पति कौतुक मिश्रा का व्यवहार रहा. जब पीड़िता ने इस शर्मनाक कृत्य का विरोध किया, तो पति ने ढाल बनने के बजाय अपने माता-पिता का साथ दिया. उसने न केवल बहू की बात अनसुनी की, बल्कि घरवालों की हां में हां मिलाते हुए अपनी पत्नी को इस अमानवीय कृत्य के लिए मजबूर किया.

4

4/7

|

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि विरोध करने पर ससुर और पति ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए. इसके बाद उसे एक कमरे में ससुर के साथ बंद कर दिया गया, जहां ससुर ने शरीर पर राख मलते हुए मर्यादा की तमाम सीमाएं लांघ दीं. इस दौरान पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह गहरे मानसिक और शारीरिक सदमे में चली गई.

5

5/7

|

5 करोड़ के भारी-भरकम दहेज के बावजूद ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ. तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रताड़ित करने के साथ-साथ परिवार ने पीड़िता के मायके वालों से 2 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोने की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी. मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का दौर और अधिक हिंसक होता चला गया.

6

6/7

|

आरोपी पक्ष कानपुर के एक बड़े नेता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है. पीड़िता का आरोप है कि इसी रसूख के कारण पुलिस कई महीनों तक रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव बनाती रही. आरोपियों का कहना था कि उनके संबंध ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.

 

7

7/7

|

समझौते की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद, महिला थाने में पति, सास-ससुर, बाबा और देवर सहित 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. एसीपी आशुतोष सिंह के मुताबिक, पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

रिलेटेड फोटो गैलरी