Gonda News: 24 घंटे में बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

Newzo

• 04:48 PM • 05 Aug 2026

Gonda Police Action: गोण्डा के छपिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बाइक चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया.

24 घंटे में बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

24 घंटे में बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

Google CTA

Gonda Police Action: थाना छपिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं. दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक और क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में छपिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवधेश कुमार दूबे उर्फ सोनू और अमित कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से सुपर स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले दर्ज किए गए थे. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमवा जंगल के पास से एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया.

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दूसरी मोटरसाइकिल और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर के भुसैले में छिपाकर रखी गई तीसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छपिया और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें झाड़ियों और भूसे में छिपाकर रखते थे तथा मौका मिलने पर बेचने की फिराक में थे.

पुलिस ने तीनों मामलों का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया.