Ghazipur News: विकास की राह में कीचड़ का रोड़ा, 300 मीटर रास्ते के लिए तरस रहे 250 लोग, ककरही बस्ती के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अड़े

Newzo

• 01:30 PM • 13 Jul 2026

Ghazipur Development News: गाजीपुर के ककरही बस्ती के करीब 250 ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं. मात्र 300 मीटर संपर्क मार्ग नहीं बनने से बरसात में कीचड़ और जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ता है. ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की अपील की है.

विकास की राह में कीचड़ का रोड़ा, 300 मीटर रास्ते के लिए तरस रहे 250 लोग, ककरही बस्ती के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अड़े

विकास की राह में कीचड़ का रोड़ा, 300 मीटर रास्ते के लिए तरस रहे 250 लोग, ककरही बस्ती के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अड़े

Google CTA

Ghazipur News: दिलदारनगर थाना क्षेत्र की देहवल ग्राम सभा अंतर्गत ककरही बस्ती के ग्रामीण आज भी मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित हैं. करीब 250 की आबादी वाली इस बस्ती तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित संपर्क मार्ग नहीं है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें...

ग्रामीणों के अनुसार बस्ती तक पहुंचने के लिए मात्र लगभग 300 मीटर लंबी एक पगडंडी है, लेकिन उसका भी निर्माण नहीं कराया गया है. बारिश के दौरान मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है. खेतों में धान की खेती और चारों ओर पानी भर जाने के कारण लोगों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है.

ग्रामीण मनोज यादव, आलीक खान, पप्पू पटेल, सद्दाम खान, महेंद्र पटेल, प्रभु यादव और गोपाल सिंह ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है.उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ जाए या किसी की मृत्यु हो जाए, तो मरीज और शव तक को पानी और कीचड़ के बीच से ले जाना पड़ता है, जो बेहद दर्दनाक और जोखिम भरा होता है.

ग्राम प्रधान मोहम्मद एनामुद्दीन खान ने बताया कि संपर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कई बार तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके अलावा सेवराई उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को भी मांग पत्र सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से जल्द से जल्द संपर्क मार्ग का निर्माण कराकर वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बस्ती के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.