बकरी चरा रहे बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बना वायरल करने की आरोपी लड़की और उसका दोस्त नोएडा से पकड़े गए! इनकी कहानी जानिए

यूपी तक

12 May 2025 (अपडेटेड: 12 May 2025, 02:49 PM)

UP News: राजस्थान के जैसलमेर से आई एक वीडियो ने लोगों को हिला कर रख दिया है. यहां एक युवती जिस तरह से 70 साल के बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकत करती है और उसे उसकाती है, उसे देख हर कोई सन्न है. अब पुलिस ने दोनों लड़के-लड़की को पकड़ लिया है.

Jaisalmer Viral Video

Jaisalmer Viral Video

Google CTA

UP News: राजस्थान के जैसलमेर से आई एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक 24 साल की युवती सड़क पर जा रहे बुजुर्ग के साथ बेहद अश्लील हरकत करती हुई दिख रही है. इस दौरान वह खुद ही बुजुर्ग को अश्लील हरकत करने के लिए उकसाती है और उसका पुरुष मित्र भी बुजुर्ग को युवती के साथ अश्लील हरकत करने के लिए उकसाता है. बुजुर्ग भी बहकावे में आ जाता है और वह भी युवती को बैड टच कर देता है और उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर देता है. 

यह भी पढ़ें...

हैरानी की बात ये है कि इस दौरान युवती का मित्र ये सारी वीडियो अपने मोबाइल में शूट कर लेता है, जिसके बाद ये वीडियो भयानक तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. यहां तक की पोर्न साइट पर भी ये वीडियो चली जाती है, जिसके बाद पुलिस एक्टिव होती है.

अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और वीडियो में दिख रही लड़की और लड़के को पकड़ लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के डोडाघाट की रहने वाली स्मृति जैन और बिहार के वैशाली में रहने वाले उसके साथी शानू कुमार को अरेस्ट कर लिया है. दोनों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. 

बकरी चरा रहे बुजुर्ग को रास्ते में रोका

ये वीडियो 7 दिन पहले की बताई जा रही है. स्मृति जैन और शानू कुमार जैसलमेर आए थे. दोनों कार में घूम रहे थे. शानू ड्राइवर कर रहा था. युवती बेहद आपत्तिजनक स्थिति में थी, जो वीडियो में भी साफ दिख रहा है.

दोनों कार रोकते हैं और लड़की बेहद अश्लील हालत में बकरी चरा रहे बुजुर्ग के पास जाती है. इसके बाद वह बुजुर्ग को उकसाती है और उसका दोस्त भी बुजुर्ग को उकसाता है. इस दौरान बुजुर्ग भी लड़की के साथ अश्लील हरकत करना शुरू  कर देता है और इसकी पूरी वीडियो युवती का दोस्त बना लेता है. इसके बाद ये वीडियो 4 मई के दिन पोर्न साइट पर भी अपलोड हो जाती है.

युवती-युवक की इस तरह की कई वीडियो हैं

राजस्थान पुलिस को शक है कि युवती और युवक की इस तरह की और भी कई वीडियो हैं. दौसा जिले में भी इन दोनों ने ऐसी ही एक अश्लील वीडियो बनाई थी. जैसलमेर के सीओ रूप सिंह ने कहा,  आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. तनोट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.