CNG हुई महंगी, नोएडा में भरवाने पर अब इतना करना होगा आपको खर्च

यूपी तक

• 12:32 PM • 03 May 2025

UP News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल द्वारा सीएनजी के दामों में इजाफा कर दिया गया है. इसके बाद सीएनजी के रेटों में असर देखने को मिला है. जानिए नोएडा में अब सीएनजी गैस का दाम क्या है?

Noida News, Noida CNG Rate, CNG Rate, CNG Price Hike in Noida, CNG Price Hike in UP, CNG Price Hike NEWS, UP NEWS

Noida News

Google CTA

Noida News: बचत के लिए अगर आपने पेट्रोल-डीजल की जगह सीएनजी वाली कार खरीदी है और उससे आप नोएडा में ऑफिस जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल ये खबर आपकी जेब को लेकर है, क्योंकि अब आपको कार में सीएनजी भरवाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे. बता दें कि सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) के दामों में इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

अगर आप नोएडा में रहते हैं तो आपको सीएनजी भरवाने में पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे. पहले नोएडा में जहां आप 1 किलो सीएनजी गैस गाड़ी में 84.70 रुपये में भरवाते थे तो अब आपको उसके लिए 85.70 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. नोएडा में 1 रुपये सीएनजी पर बढ़ा दिए गए हैं.

बता दें कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल द्वारा सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दामों में इजाफा किया गया है और 1 रुपया प्रति किलो बढ़ा दिया गया है. इसके बाद से दिल्ली, नोएडा, कानपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में सीएनजी दामों में इजाफा हुआ है.

सीएनजी (CNG) किफायती तरीके से खर्च करने के ये उपाय जान लीजिए

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सीएनजी कार अच्छा एवरेज दे और सीएनजी किफायती तरीके से खर्च हो, तो उसके लिए आपको इन बातों का खास ख्याल रखना पड़ेगा. आपको इंजन की नियमित ट्यूनिंग और सर्विसिंग करवानी पड़ेगी, जिससे सीएनजी की खपत कम हो सके. इसी के साथ एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग और इग्निशन सिस्टम की समय-समय पर जांच और सफाई करवानी होगी.

ये भी पढ़ें: मोबाइल टावरों में लगे RRU भी सेफ नहीं, नोएडा पुलिस भी सलीम, अब्बास, सोहेल, सलमान का ये कांड जान हैरान रह गई

आपको गाड़ी का टायर प्रेशर सही रखना होगा, क्योंकि कम प्रेशर से ईंधन की खपत बढ़ती है. इसी के साथ आपको ड्राइविंग की आदतों पर भी ध्यान देना होगा. अगर आप गाड़ी को एकसमान स्पीड से चलाएंगे तो गाड़ी की सीएनजी बचाएंगे और एवरेज भी अच्छा निकालेंगे. इसी के साथ अपनी गाड़ी को ओवरलोडिंग से भी बचाए.  सीएनजी किट और सिलेंडर की समय-समय पर जांच करवाएं, जिससे रिसाव या खराबी का पता समय पर लगाया जा सके. आप रेगुलेटर और पाइपलाइन में लीकेज की जांच भी समय-समय पर करवाते रहे.