रात 2.30 बजे नोएडा का अंकुर युवती कशिश को लेकर Ducati Scrambler बाइक से ले जा रहा था, आगे की कहानी दर्दनाक है

अरुण त्यागी

18 Jun 2025 (अपडेटेड: 18 Jun 2025, 04:03 PM)

Noida News:बताया जा रहा है कि युवकी कशिश और अंकुर, दोनों प्रयागराज के रहने वाले थे. इनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

Noida, Noida News, Noida Viral News, News Viral, Noida Police, UP News, UP Viral news, नोएडा, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा न्यूज, यूपी न्यूज

Noida News (PC-AI)

Google CTA

Noida News: आज कल महंगी स्पोर्ट्स बाइक का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है. मगर कभी-कभी ये शौक और इन बाइकों की रफ्तार जिंदगी पर भारी भी पड़ जाती है. ग्रेटर नोएडा में देर रात जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. यहां 2 जिंदगी एक पल में खत्म हो गईं.

यह भी पढ़ें...

ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में रहने वाले 28 साल के अंकुर सिंह के पास Ducati Scrambler बाइक थी. वह रात के समय अपने महिला मित्र 25 साल की कशिश, जो 14जी एवेन्यू सोसाइटी में रहती थी, उसके साथ 4 मूर्ति की तरफ से निकल रहा था. बाइक अंकुर चला रहा था. बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और वह निर्माणाधीन अंडर पास की लोहे की सेफ्टी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई. जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय रात के ढाई बजे थे.

ये भी पढ़ें: फतेहपुर के यासिन ने भगवान राम पर की अभद्र टिप्पणी, जब लोगों ने पकड़ा तो उसकी पत्नी नगमा ने ये किया

दोनों जिंदगी हो गई खत्म

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा होते ही दोनों गंभीर घायल हो गए. दोनों को फौरन अस्पताल ले गाया गया. मगर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और ये दर्दनाक हादसा हो गया. 

दोनों प्रयागराज के रहने वाले थे

मीडियो रिपोर्ट की मानें तो दोनों मृतक प्रयागराज के रहने वाले हैं. मृतक लड़की कशिश ने हादसे से कुछ ही देर पहले अपने परिवार से बात की थी. हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.