Chandauli Mandi Bhav: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, आलू-प्याज और शिमला मिर्च अब भी महंगी

Newzo

• 12:17 PM • 07 Aug 2026

Chandauli Mandi Bhav 7th August 2026: चंदौली की मुगलसराय सब्जी मंडी में शुक्रवार को अधिकांश सब्जियों के भाव स्थिर रहे. आलू, प्याज और शिमला मिर्च की कीमतें अब भी ऊंची हैं। टमाटर, भिंडी, नेनुआ और लौकी आम लोगों की पहुंच में हैं. व्यापारियों के मुताबिक आवक बढ़ने पर आने वाले दिनों में कई सब्जियों के दाम घट सकते हैं.

 मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, आलू-प्याज और शिमला मिर्च अब भी महंगी

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर, आलू-प्याज और शिमला मिर्च अब भी महंगी

Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 7th August 2026:  शुक्रवार को स्थानीय सब्जी मंडी में अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे, जबकि आलू, प्याज और शिमला मिर्च की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.  सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही और लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की. व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें...

मंडी में सफेद आलू 100 रुपये प्रति पसेरी और लाल आलू 120 रुपये प्रति पसेरी बिक रहा है. प्याज का भाव 180 रुपये प्रति पसेरी दर्ज किया गया. वहीं हरी मिर्च 80 रुपये प्रति किलो, अरबी 200 रुपये प्रति किलो, टमाटर 30 रुपये प्रति किलो, सफेद बैंगन 80 रुपये प्रति किलो, बड़ा बैंगन 60 रुपये प्रति किलो, परवल 80 रुपये प्रति किलो, भिंडी 30 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 30 रुपये प्रति किलो और करेला 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.
इसके अलावा शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो, सूरन 80 रुपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 40 रुपये प्रति किलो, फूल गोभी 50 रुपये प्रति पीस, कुंदरू 40 रुपये प्रति किलो, लौकी 30 रुपये प्रति किलो, पालक 40 रुपये प्रति किलो, घोड़ा 30 रुपये प्रति किलो, हेक्सा 120 रुपये प्रति किलो, बोड़ा 80 रुपये प्रति किलो तथा खीरा 40 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.

सब्जी भाव
सफेद आलू ₹100/पसेरी
लाल आलू ₹120/पसेरी
प्याज ₹180/पसेरी
हरी मिर्च ₹80/kg
अरबी ₹200/kg
टमाटर ₹30/kg
सफेद बैंगन ₹80/kg
बड़ा बैंगन ₹60/kg
परवल ₹80/kg
भिंडी ₹30/kg
नेनुआ ₹30/kg
करेला ₹60/kg
शिमला मिर्च ₹120/kg
सूरन ₹80/kg
पत्ता गोभी ₹40/kg
फूल गोभी ₹50/पीस
कुंदरू ₹40/kg
लौकी ₹30/kg
पालक ₹40/kg
घोड़ा ₹30/kg
हेक्सा ₹120/kg
बोड़ा ₹80/kg
खीरा ₹40/kg

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अच्छी आवक के कारण टमाटर, भिंडी, नेनुआ और लौकी जैसी सब्जियों के दाम आम लोगों की पहुंच में बने हुए हैं. वहीं प्याज, आलू और शिमला मिर्च की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं.व्यापारियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मंडी में सब्जियों की आवक और बढ़ी, तो कई सब्जियों के दाम में नरमी देखने को मिल सकती है.