बाराबंकी में शादी के 10 दिन बाद पति गया गुजरात, लौटकर पत्नी की प्रेग्नेंसी पर उठाए सवाल! थाने के पास डिलीवरी से उलझा मामला

यूपी तक

• 11:11 AM • 07 Sep 2026

बाराबंकी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां शादी को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि पति गुजरात चला गया. करीब डेढ़ महीने बाद जब उसे पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो मामले में विवाद गहरा गया. पति के लौटने पर पत्नी से सवाल हुए. गांव के एक युवक का नाम सामने आया.

Barabanki News

Barabanki News

Google CTA

Barabanki News: बाराबंकी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां शादी को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि पति गुजरात चला गया. करीब डेढ़ महीने बाद जब उसे पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो मामले में विवाद गहरा गया. पति के लौटने पर पत्नी से सवाल हुए. गांव के एक युवक का नाम सामने आया. विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया. दोनों पक्ष थाने पहुंचे ही थे कि मंदिर के पास महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. अब इस पूरे मामले में पति और पत्नी की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं. पत्नी का कहना है कि उसके ससुराल वालों को गर्भावस्था की जानकारी पहले से थी, जबकि पति ने पत्नी और गांव के एक युवक के संबंधों का दावा किया है. दूसरी ओर, महिला ने उसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे में सवाल कई हैं और जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें...

शादी के 10 दिन बाद गुजरात चला गया था पति

मामला बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र का है. यहां 20 जून को सूरज और शिवानी की शादी हुई थी. शादी के करीब 10 दिन बाद सूरज गुजरात चला गया. इसी बीच परिजनों ने उसे फोन कर पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दी. इसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था. इसी दौरान मंदिर के पास महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. पुलिस ने तत्काल जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. सुबेहा थाना इंचार्ज बेचू सिंह के अनुसार, दोनों पक्ष आईजीआरएस शिकायत के सिलसिले में थाने आए थे और उनके बीच समझौता हो चुका था.

गुजरात से लौटकर पति ने की मामले की छानबीन

गुजरात से वापस लौटने के बाद पति सूरज ने मामले की छानबीन की. सूरज का दावा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही बबलू नाम के युवक के साथ कथित प्रेम संबंध था. सूरज के मुताबिक, विवाद के दौरान पत्नी ने कथित तौर पर इस संबंध को स्वीकार किया. वहीं, महिला शिवानी का आरोप इससे अलग है. उसका कहना है कि एक दिन शौच के दौरान बबलू ने उसके साथ जबरदस्ती की थी. महिला के मुताबिक, लोकलाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई.

पत्नी के बयान से मामले में आया नया मोड़

मामले में शिवानी के बयान के बाद एक और सवाल खड़ा हो गया है. शिवानी का कहना है कि उसके गर्भवती होने की जानकारी उसके ससुराल पक्ष के लोगों को पहले से थी. महिला के इस बयान के बाद पति सूरज के उस दावे पर सवाल उठे हैं, जिसमें उसने कहा था कि करीब डेढ़ महीने की शादी के बाद उसे अचानक पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली.

पति ने लगाए समझौते के दबाव के आरोप

सूरज ने आरोप लगाया है कि बबलू 40-50 हजार रुपये देकर मामला शांत करने और सात साल तक बच्चे की परवरिश करने की बात कह रहा था. सूरज ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस थाने में दोनों पक्षों पर समझौता कराने का दबाव बना रही थी. हालांकि, पुलिस की भूमिका और लगाए गए इन आरोपों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

जांच के बाद ही साफ होगी पूरी तस्वीर

थाने के पास महिला की डिलीवरी और उसके बाद सामने आए अलग-अलग दावों ने मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि ससुराल पक्ष को महिला की गर्भावस्था की जानकारी पहले से थी या नहीं, बबलू पर महिला की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और पति सूरज को पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी कब हुई.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.