Amethi Crime News: पीपरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा (फर्रा) बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को पीपरपुर थाना पुलिस ने मु.अ.सं. 75/2026 और धारा 103(1) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त नन्हे कोरी (34) पुत्र कल्लू राम कोरी, निवासी ग्राम विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी, थाना पीपरपुर को गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की घटना में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के डंडे के संबंध में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर भट्टे के पास स्थित एक झोपड़ी में पहुंची, जहां से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया.
बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक साक्ष्यों को कब्जे में लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है.
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल सनोज कुमार यादव और महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहीं.
ADVERTISEMENT











