Amethi News: अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में तिलोई नहर के पास आज सुबह करीब 11 बजे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान पाकड़गांव निवासी 45 वर्षीय गुड्डा पत्नी लल्लूराम के रूप में हुई है. सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और नशे की आदी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई नहर के पास आज सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान पाकड़गांव गांव निवासी 45 वर्षीय गुड्डा पत्नी लल्लूराम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और नशे की लत से भी ग्रसित थी। अक्सर वह घर से निकल जाया करती थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पिता मैकूलाल ने बताया कि गुड्डा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT











