Amethi News: अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश

Newzo

• 01:24 PM • 03 Aug 2026

Amethi Home Guard Recruitment News: अमेठी में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अभ्यर्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा.

 अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश

अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश

Google CTA

Amethi Home Guard Recruitment News: जनपद में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तैयारियों का सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

एसपी ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं.

ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही भर्ती के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया.

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जाएगी. अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. पुलिस प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया.