पोती को बचाकर 90 साल के दादा 85 साल की दादी ने दी कुर्बानी... आगरा में स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग में झुलसकर दंपति की मौत

अरविंद शर्मा

16 Sep 2025 (अपडेटेड: 16 Sep 2025, 05:45 PM)

Agra News: आगरा में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से आग भड़क उठी. आग की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई.

Agra News

Agra News

Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा के लक्ष्मीनगर इलाके में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से आग भड़क उठी. आग की चपेट में आने से घर के निचले फ्लोर पर सो रहे बुजुर्ग दंपती जिंदा जल गए. 

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ. मकान के निचले हिस्से में 90 वर्षीय भगवती प्रसाद और उनकी 85 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी रह रहे थे. ऊपर की मंजिल पर बेटा प्रमोद अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहता है. प्रमोद की 14 वर्षीय बेटी काकुल अपने दादा-दादी के पास ही कमरे में सो रही थी. तभी स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के चलते बैटरी में विस्फोट हुआ और आग लग गई. दादा ने किसी तरह पोती को जगाकर ऊपर भेजा, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया.

आग इतनी भीषण थी कि दंपती कमरे में ही फंस गए और दरवाजा नहीं खोल पाए. ऊपर से परिवार ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कोई नीचे नहीं उतर सका. आसपास के लोगों ने शोर सुनकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बुरी तरह झुलस चुके दंपती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

घटना पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है. हादसे में भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनकी झुलस चुकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: आगरा में फूफेरी बहन का नहाते हुए राकेश ने बनाया था वीडियो, फिर देवी सिंह ने नीले ड्रम में भरकर किया ये हाल