कौन हैं श्याम सिंह यादव जिन्हें धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काट मायावती ने जौनपुर से उतारा?

यूपी तक

06 May 2024 (अपडेटेड: 06 May 2024, 10:33 AM)

बसपा ने जौनपुर लोकसभा सीट से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है. मायावती ने जौनपुर से श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है. जानिए आखिर श्याम सिंह यादव कौन हैं?

Jaunpur, Jaunpur Lok Sabha Seat, Shyam Singh Yadav, BSP Shyam Singh Yadav, Jaunpur Shyam Singh Yadav, Dhananjay Singh, Srikala Reddy, UP News

Shyam Singh Yadav

Google CTA

UP News: जौनपुर लोकसभा सीट पर बड़ा खेल हो गया है. बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है. बसपा ने जौनपुर से अपने सांसद श्याम सिंह यादव को ही दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि बीते रविवार को ही खबर आ गई थी कि जौनपुर से बसपा श्रीकला रेड्डी का टिकट काट सकती है. मगर खुद बसपा ने इन खबरों का अफवाह बताया था. मगर अब खुद श्याम सिंह यादव ने सामने आकर बसपा से टिकट मिलने की बात कही है. 

श्याम सिंह यादव ने क्या कहा?

जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने बताया कि बसपा ने जौनपुर से उन्हें अपना उम्मीदवार फिर से बनाया है. श्याम सिंह यादव का कहना है कि देर रात 1 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती का खुद उनके पास फोन आया और उन्होंने कहा कि उन्हें दोबारा जौनपुर से बसपा उम्मीदवार बनाया जा रहा है.

कौन हैं श्याम सिंह यादव?

श्याम सिंह यादव पीसीएस अधिकारी रहे हैं. वह जौनपुर के गांव रानीपट्टी (थाना- मड़ियाहूं) के रहने वाले हैं. आपको बता दें कि श्याम सिंह यादव 1982 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और उन्हें शूटिंग का काफी शौक है.  वह यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 

आपको बता दें कि श्याम सिंह .यादव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है और देश का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने शूटिंग कोच की भी जिम्मेदारी निभाई है. बताया जाता है कि वह राजवर्धन सिंह राठौर के भी कोच रह चुके हैं. 

धनंजय सिंह को लगा बड़ा झटका

आपको बता दें कि हाल ही में धनंजय सिंह जेल से रिहा होने के बाद जौनपुर पहुंचे थे. ऐसे में उम्मीद थी कि जौनपुर में धनंजय अपनी पत्नी श्रीकला को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे. मगर इससे पहले ही बसपा ने अचानक श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया. बता दें कि श्रीकला रेड्डी बसपा प्रत्याशी के तौर पर जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रही थी. मगर अब उनका टिकट बसपा ने किटा दिया है.