Satish Gautam BJP Aligarh Election Result 2024: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम ने हासिल की जीत

Aligarh Satish Gautam BJP Aligarh Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: अलीगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे अब सामने आ चुके हैं.यहां से भाजपा के ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. 2019 में भाजपा से सतीश कुमार गौतम ने अजीत बलियान को इस सीट पर हराया था.

Picture: Satish Gautam & Bijendra Singh

यूपी तक

05 Jun 2024 (अपडेटेड: 09 Jul 2024, 08:54 PM)

follow google news

Aligarh Satish Gautam BJP Aligarh Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: अलीगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम ने सपा प्रत्याशी बिजेन्द्र सिंह को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. आपको बता दें कि इस सीट पर 2019 में इस सीट पर बीजेपी से सतीश कुमार गौतम ने बसपा से अजीत कुमार बालियान को हराया था.

यह भी पढ़ें...

 

Aligarh Lok Sabha Election 2024 Result 

पार्टी  कैंडिडेट वोट 
भाजपा  सतीश कुमार गौतम 5,01,834
सपा  बिजेन्द्र सिंह  4,86,187
बसपा  हितेन्द्र कुमार (बंटी उपाध्याय) 1,23,929
बहुमत    15,647

 

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से सतीश कुमार गौतम ने बसपा से अजीत कुमार बलियान को  2 लाख 30 हजार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. सतीश कुमार गौतम को 656,215 वोट मिले थे, जबकि अजीत कुमार बलियान को 4,26,954 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के  सतीश कुमार गौतम ने बसपा के अरविंद कुमार सिंह को हरा दिया था. तब सतीश कुमार गौतम को 5,14,624 वोट और अरविंद कुमार सिंह को 2,27,886 वोट मिले थे.

    follow whatsapp