रात में धनंजय पत्नी श्रीकला के साथ कर रहे थे प्रचार, सुबह कटा टिकट, आखिर हुआ क्या? Inside Story

यूपी तक

06 May 2024 (अपडेटेड: 06 May 2024, 11:35 AM)

Jaunpur Lok Sabha: जौनपुर लोकसभा सीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है. बसपा ने श्याम सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बना दिया है. आखिर अचानक श्रीकला का टिकट कैसे कट गया? अब पता चल गया.

Jaunpur, Jaunpur Lok Sabha Seat, Shyam Singh Yadav, Dhananjay Singh, Srikala Reddy, UP News, shrrekala, shreekala news, bsp jaunpur lok sabha seat candidate, up lok sabha election 2024

Jaunpur Lok Sabha Seat

Google CTA

UP News: जौनपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है. बसपा ने जौनपुर से अपने मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. श्याम सिंह यादव के मुताबिक, देर रात करीब 1 बजे उनके पास खुद बसपा सुप्रीमो मायावती का फोन आया और उन्हें टिकट दिए जाने की जानकारी दी. 

यह भी पढ़ें...

श्याम सिंह यादव का तो यहां तक कहना है कि टिकट दिए जाने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई. अचानक रात 1 बजे के करीब फोन आया और उन्हें टिकट दे दिया गया. अब सवाल ये है कि आखिर अचानक क्या हुआ कि बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया और श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बना दिया? 

आखिर जौनपुर में हुआ क्या?

ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि रविवार रात तक बाहुबली धनंजय सिंह अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे. रविवार रात ही धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी बसपा के केंद्रीय कार्यालय के उद्धाटन में भी पहुंचे थे. बसपा केंद्रीय कार्यालय का उद्धाटन घनश्याम खरवार ने किया था. मगर रात में ही उनका टिकट काट दिया गया और बसपा ने श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बना दिया. 

श्रीकला ने खुद किया चुनाव लड़ने से मना?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी ने श्रीकला रेड्डी का टिकट नहीं काटा है. बल्कि श्रीकला रेड्डी ने ही अचानक चुनाव लड़ने से मना किया है. ये जानकारी बसपा सूत्रों ने दी है. बसपा का कहना है कि अगर बसपा को श्रीकला रेड्डी का टिकट काटना होता तो टिकट दिया ही क्यों जाता. सूत्रों के मुताबिक, बसपा का मानना है कि धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी ने ये फैसला भाजपा के दवाब में आकर लिया है. फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी तक श्रीकला रेड्डी और धनंजय सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.