लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की आ गई पहली लिस्ट, पीएम मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

यूपी तक

02 Mar 2024 (अपडेटेड: 02 Mar 2024, 07:42 PM)

लोकसभा चुनाव के लिए बहुत जल्द ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.बीजेपी ने अपने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है.

UPTAK
follow google news

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.बीजेपी ने अपने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 51 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. गुरुवार रात केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मंथन के बाद मुहर लगी है. 

यह भी पढ़ें...

इन्हें मिला टिकट 

  1. कैराना - प्रदीप कुमाप
  2. मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान
  3. नगिना- ओम कुमार
  4. रामपुर- घनश्याम लोघी
  5. संभल- परमेश्वर लाल सैनी
  6. अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
  7. नोएडा- महेश शर्मा
  8. बुलंदशहर- भोला सिंह
  9. मथुरा- हेमा मालिनी
  10. आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
  11. फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चाहल
  12. एटा- राजवीर सिंह 
  13. आंवला- धर्मेंद्र कश्यप
  14. शहाजहांपुर - अरुण कुनार सागर
  15. लखीमपुरखीरी- अजय मिश्रा टेनी
  16. सीतापुर- राजेश वर्मा
  17. हरदोई- जय प्रकाश रावत
  18. मोहन लाल गंज- कौशल किशोर
  19. लखनऊ- राजनाथ सिंह
  20. अमेठी- स्मृति इरानी
  21. इटावा- राम शंकर कठेरिया
  22. कन्नौज- सुब्रत पाठक
  23. अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोवे
  24. सीतापुर - राजेश सिंह
  25. हरदोई - जयप्रकाश रावत
  26. मिश्रिख - अशोक कुमार रावत
  27. उन्नाव - साक्षी महाराज
  28. अंबेडकर नगर - रितेश पांडेय
  29. गोंडा - कीर्तवर्धन सिंह
  30. डुमरियागंज - जगदंबिका पाल
  31. संतकबीर नगर - प्रवीण कुमार निषाद
  32. गोरखपुर - रविकिशन शुक्ला
  33. लालगंज - नीलम सोनकर
  34. आजमगढ़ - दिनेश लाल यादव
  35. जौनपुर- कृपा शंकर सिंह
  36. फैजाबाद - लल्लू सिंह
  37. कुशीनगर- विजय कुमार दुबे 
  38. हमीरपुर - पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
  39. जालौन - भानू प्रताप सिंह वर्मा
  40. झांसी - अनुराग शर्मा 
  41. बांद - आरके सिंह पटेल
  42. बाराबंकी - साध्वी निरंजना ज्योति 
  43. महराजगंज -  पकंज चौधरी 
  44. गोंडा - कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया
  45. बासगांव - कमलेश पासवान 
  46. बस्ती - हरीश द्विवेदी 
  47. संत कबीर नगर - प्रवीण कुमार निषाद 
  48. चंदौली - महेन्द्र नाथ पांडे 
  49. श्रावस्ती - साकेत मिश्रा 
  50. फतेहपुर सीकरी - राजकुमार चौहान 
  51. सलेमपुर - रवींद्र कुशवाहा

बैठक के बाद नाम हुए तय

बता दें कि उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. यह मीटिंग रात 8 बजे शुरू होकर सुबह करीब 4 बजे तक चली थी, जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे. जानकारी के मुताबिक  बैठक में लगभग 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी और 155 से अधिक सीटों को लेकर फैसले किए गए थे.

80 सीट जीतने का रखा है लक्ष्य 

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की सबसे ज़्यादा यूपी पर नजर है. यहां से सबसे ज्यादा लोकसभा सीट आती हैं ऐसे में पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है.बता दें कि  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस  गठबंधन कर चुनावी मैदान में हैं. यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं सपा 63 सीटों पर दावेदारी ठोकेगी. वहीं सपा ने यूपी में अभी तक कुल 31 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. 
 

    follow whatsapp
    Main news