मुरादाबाद में वोटिंग के बाद BJP कैंडिडेट Sarvesh Singh का निधन, अगर वो जीत गए तो क्या होगा?

जगत गौतम

20 Apr 2024 (अपडेटेड: 20 Apr 2024, 09:53 PM)

पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. बता देें कि मुरादाबाद में कल ही वोटिंग हुई थी.

Moradabad News, Kunwar Sarvesh Singh, Moradabad BJP Kunwar Sarvesh Kumar, Kunwar Sarvesh Kumar Death, UP BJP, BJP

Kunwar Sarvesh Singh

Google CTA

Moradabad News: मुरादाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. बता दें कि कुंवर सर्वेश सिंह साल 2014 में मुरादाबाद से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे थे. मगर साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. मगर भाजपा ने तीसरी बार यानी इस बार भी उन्हें टिकट दिया था.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, कुंवर सर्वेश सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि वहां उनका हाल ही में ऑपरेशन किया गया था. उनकी तबियत खराब थी. मगर अब उनके निधन की खबर सामने आई है. ये भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

अब क्या होगा?

आपको बता दें कि कल यानी बीते शुक्रवार के दिन ही मुरादाबाद में वोटिंग हुई थी. यहां समाजवादी पार्टी ने रुचि वीरा और भाजपा ने कुंवर सर्वेश सिंह को मैदान में उतारा था. ऐसे में अब जब कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है तो सवाल उठ रहा है कि अब मुरादाबाद लोकसभा सीट पर क्या होगा?

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, अगर नेशनल पार्टी का उम्मीदवार, जो लोकसभा चुनाव लड़ रहा है,  उसकी मौत हो जाती है तो चुनाव आयोग उस सीट पर चुनाव रद्द कर देता है और किसी दूसरी तारीख पर चुनाव करवाता है.

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, अगर वोटिंग हो जाती है और वोटिंग के बाद उम्मीदवार की मौत हो जाती है, तब चुनाव आयोग चुनाव परिणाम तक का इंतजार करता है. जिस उम्मीदवार की मौत हो जाती है, अगर वह चुनाव जीत जाता है तो चुनाव आयोग चुनाव को रद्द करके वहां फिर मतदान करवाता है. अगर मृतक उम्मीदवार चुनाव हार जाता है तो जिस उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिलती है, उसे ही विजेता मान लिया जाता है.