दसवीं में टॉप करने वाली बरेली की मेधा सिंह को मिले इतने नंबर कि मार्कशीट देख रह जाएंगे हैरान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है. यूपी के बरेली जिले की मेधा सिंह ने अपनी सफलता का परचम लहराया है.

Medha Singh Marksheet

Medha Singh Marksheet

Google CTA

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है. यूपी के बरेली जिले की मेधा सिंह ने अपनी सफलता का परचम लहराया है.  98.6 प्रतिशत के साथ मेधा ने दसवीं में टॉप किया है.

यह भी पढ़ें...

मेधा  गुलाब राय मोंटेसरी स्कूल की स्टूडेंट हैं. मेधा को हिंदी में 98,  गणित में 99,  विज्ञान में 98,  सोशल साइंस में 99,  इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 99 अंक मिले हैं. 

डॉक्टर बनने का है सपना

यूपी Tak से खास बातचीत में मेधा सिंह ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम उनके आदर्श हैं. उन्होंने आगे बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है.   इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं.  अपनी इस सफलता का श्रेय मेधा ने स्कूल के शिक्षक और माता-पिता को दिया.   मेधा ने बताया कि वह रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई करती थीं. इस दौरान वह फोन और सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहती थीं.

 

स्कूल में जश्न का माहौल

रिजल्ट घोषित होने के बाद गुलाब राय मॉन्टेसरी स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई. स्कूल के प्रिंसिपल शील सक्सेना ने टॉपर्स को मिठाई खिलाकर बधाई दी. स्कूल के प्रबंधक राजेश जौली ने भी मेधावी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे, और स्टूडेंट्स ने शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की.