CBSE 12th Result 2025 Pass Percentage: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में नोएडा, प्रयागराज का पास पर्सेंटेज चौंका देगा

यूपी तक

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 12:50 PM)

CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 में नोएडा और प्रयागराज का पास पर्सेंटेज चौंकाने वाला रहा। जानिए किस ज़ोन का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर.

CBSE Board Result 2025

CBSE Board Result 2025

Google CTA

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. कैंडिडेट्स  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं के परिणाम देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए आप इनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं. वहीं रिजल्ट में पहले स्थान पर 99.60 % से विजयवाड़ा रीजन पहले स्थान पर है. 

यह भी पढ़ें...

12वीं रीजन टॉपर की लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं के परिणाम में विजयवाड़ा रीजन 99.60 पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है. त्रिवेंद्रम दूसरे 99.32 % से दूसरे स्थान पर है.चेन्नई 97.39% के साथ तीसरे स्थान पर,बेंगलूरु 95.95% के साथ और दिल्ली वेस्ट 95.37, दिल्ली ईस्ट रीजन  95.06 % के साथ छठवें स्थान पर है. वहीं सातवें स्थान पर चंडीगढ़ 91.6, आठवें पर पंचकुला 91.17,नौवे पर पुणे  90.93 और दसवें स्थान पर अजमेर 90.93 % के साथ है.

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो सूबे में नोएडा रिजन ने टॉप किया है. वहीं देश भर में नोएडा 16वें स्थान पर है. नोएडा रिजन का पास प्रतिशत 81.29 प्रतिशत है. वहीं प्रयागराज 79.53 प्रतिशत के साथ 17वें स्थान पर है.