NADA में निकली वेकेंसी, क्या आपके लिए है यहां मौका? सब कुछ जानिए

निष्ठा ब्रत

• 01:11 PM • 08 Jun 2025

NADA Recruitment 2025: राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये नियुक्तियां डिपुटेशन, अवशोषण, पुनर्नियुक्ति या प्रमोशन के आधार पर की जाएंगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 मई 2025 से 60 दिनों के भीतर आवेदन भेज सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

NADA Recruitment 2025: राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती डिपुटेशन, अब्जॉर्प्शन, रीअपॉइन्ट्मन्ट या प्रमोशन के आधार पर की जाएगी. योग्य भारतीय नागरिक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. NADA युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है.

यह भी पढ़ें...

क्या हैं वैकेंसी डिटेल्स?

वैज्ञानिक निदेशक (Scientific Director) - 1 पद
वेतनमान: लेवल 13, ₹1,23,100 से ₹2,15,900 प्रति माह

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) - 1 पद
वेतनमान: लेवल 12, ₹78,800 से ₹2,09,200 प्रति माह

विधि अधिकारी (Law Officer) - 1 पद
वेतनमान: लेवल 10, ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह

वेब मैनेजर सह आईटी विशेषज्ञ (Web Manager cum IT Expert) - 1 पद
वेतनमान: लेवल 8, ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रति माह

अन्वेषक (Investigator) - 1 पद
वेतनमान: लेवल 8, ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रति माह

पर्सनल असिस्टेंट (Personal Assistant) - 1 पद
वेतनमान: लेवल 6, ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह

यह सभी पद डिपुटेशन / अवशोषण / पुनर्नियुक्ति / पदोन्नति के आधार पर भरे जाएंगे.

क्या होनी चाहिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

इन पदों के लिए अप्लाई केवल वे अभ्यर्थी कर सकते हैं जो केंद्र/राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSU), स्वायत्त/वैधानिक निकायों, विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हैं.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर भेजना अनिवार्य है.

लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखा हो: “Application for the position of _______”

आवेदन भेजने का पता है: डायरेक्टर जनरल , राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी, ए-ब्लॉक, प्रगति विहार छात्रावास, लोदी रोड, नई दिल्ली - 110003

अप्लाई करने की लास्ट डेट: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि (28 मई 2025) से 60 दिन के भीतर.

अधिक जानकारी कहां मिलेगी?

योग्यता, पात्रता मापदंड और आवेदन प्रारूप आदि की विस्तृत जानकारी NADA की आधिकारिक वेबसाइट www.nadaindia.vas.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: UPESSC ने खोला पिटारा: यूपी के बीएड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ₹2000 फीस, लास्ट डेट करीब