ECGC Recruitment 2025: भारत सरकार की कंपनी में पीओ के 40 पदों पर निकली भर्ती, 88000 रुपए से ज्यादा मिलेगी शुरुआती सैलरी, जानें डिटेल्स

यूपी तक

• 09:09 AM • 16 Nov 2025

ईसीजीसी लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है, और लास्ट डेट 2 दिसंबर 2025 तक है.

UPTak
Google CTA

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ईसीजीसी लिमिटेड (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो बैंक पीओ या सरकारी कंपनी में काम करने की ख्वाहिश रखते हैं. ईसीजीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 40 रिक्त पदों को भरेगी. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की लशत डेट 2 दिसंबर 2025 तक है.

यह भी पढ़ें...

पदों की संख्या और योग्यता

ईसीजीसी लिमिटेड प्रोबेशनरी ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती कर रहा है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं अगर आप स्पेशलिस्ट (राजभाषा/हिंदी) के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास हिंदी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए या फिर हिंदी ट्रांसलेशन इंग्लिश कोर सब्जेक्ट के साथ होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार की ऐज  21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 नवंबर 1995 से पहले और 1 नवंबर 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. 

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 88,635 रुपये से लेकर 1,69,025 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. इस भर्ती से संबंधित सभी अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए. 

कैसे करें आवेदन 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को वेबसाइट पर जाकर ECGC PO Recruitment लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद, उम्मीदवार को बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरना होगा. उम्मीदवारों को अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और लेफ्ट थंब इंप्रेशन भी अपलोड करना होगा.  इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना होगा.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के हजारों पदों पर निकली भर्ती, जानें फुल डिटेल्स