Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आधार सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने आधार सेवा केंद्रों के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 252 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल csc.gov.in/ask पर शुरू हो चुकी है.
ADVERTISEMENT
भर्ती से जुड़ी जानकारी
इस भर्ती के तहत आधार सेवा केंद्र (ASK) में सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी. आवेदन की लास्ट डेट 10 मार्च 2026 तय की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
शैक्षिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई या 10वीं के बाद 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त टेस्टिंग एंड सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर का प्रमाणपत्र होना चाहिए.
इसके अलावा आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु18 साल तय की गई है. उम्मीदवार को जिस राज्य से आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू या इंटरैक्शन के लिए भी बुलाया जा सकता है. अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
कहां से मिलेगी अधिक जानकारी
भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार CSC की आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in/ask पर जाएं.
होमपेज पर जाकर ASK Job Opening सेक्शन को ओपन करें.
यहां Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको राज्यवार (State-wise) वैकेंसी दिखाई देंगी.
जिस राज्य से आवेदन करना है, उसके सामने दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें.
अब आवेदन फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन कार्ड, जन्मतिथि, जिला, शैक्षिक योग्यता और अनुभव जैसी जरूरी जानकारी भरें.
इसके बाद रेज्यूमे और आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट को निर्धारित फॉर्मेट (jpg/jpeg/png, 1024 KB के अंदर) में अपलोड करें.
सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखलें.
यह भी पढ़ें: वन रक्षक, जेल प्रहरी समेत 1689 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 14 मार्च से पहले करना होगा आवेदन
ADVERTISEMENT









