यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, स्टेप बाय स्टेप जानें कैसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,000 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने शुरू कर दिए हैं. 8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Tak

निष्ठा ब्रत

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 05 Jun 2026, 03:51 PM)

follow google news

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 8 जून 2026 को है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई थी ताकि उम्मीदवार समय रहते अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकें. 

यह भी पढ़ें...

कब और किस दिन होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो शिफ्ट्स में कराई जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई एग्जाम डेट, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम सेंटर की जानकारी को ध्यान से पढ़ लें.

प्रशासन ने साफ किया है कि उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर तय समय से पहले पहुंचना होगा. अगर कोई अभ्यर्थी देरी से पहुंचता है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा. 

किस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड?

बता दें कि एग्जाम के अनुसार एडमिट कार्ड अलग-अलग डेट्स को जारी किए जा रहे हैं. 8 जून का एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 5 जून से उपलब्ध करा दिए गए हैं. वहीं 9 जून की एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 6 जून को जारी होंगे, जबकि 10 जून को एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी 7 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

यानी उम्मीदवार अपनी एग्जाम डरे के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसे में  उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

होम पेज पर दिखाई दे रहे “उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती” के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद “Candidate Login” विकल्प को चुनें. 

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 

सभी जानकारी भरने के बाद Login/Submit बटन पर क्लिक करें. 

स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा. 

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे सख्त नियम

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए हैं. केंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र पहनना जरूरी होगा. 

इसके अलावा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पहले से एग्जाम सेंटर्स का निरीक्षण करने और वहां जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.

इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

एग्जाम सेंटर्स  के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी. उम्मीदवार मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या चाबियां अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे. अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और जरूरी स्टेशनरी जैसे पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. प्रशासन की ओर से बैग और अन्य सामान रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले योगी सरकार का ये सख्त आदेश आया सामने, पेपर देने वालों के लिए बड़ी राहत...