बाराबंकी में वकील चंद्रेश वर्मा को सरेआम घेरकर मार दी गईं गोलियां, छर्रा पेट से हुआ आर-पार

Barabanki Advocate Shot: बाराबंकी में जमीनी रंजिश के चलते अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोलियां मारीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 05:13 PM • 07 Mar 2026

follow google news

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के बीरबल पुरवा गांव में एक अधिवक्ता (वकील) चंद्रेश वर्मा को सरेआम गोली मार दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह वारदात 6 मार्च की शाम को हुई जब बाराबंकी सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गए थे. पहले से घात लगाए बैठे 4 से 5 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे से उन पर गोलियों की बौछार कर दी. गोली अधिवक्ता के पेट में लगी और आर-पार निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

शुरुआती जांच और अधिवक्ता के बयान के अनुसार, इस हमले के पीछे जमीनी रंजिश और पारिवारिक विवाद मुख्य कारण है. आरोप है कि चंद्रेश वर्मा का अपने चचेरे भाइयों और पाटीदारों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया गया.

पुलिस का दावा- जल्द गिरफ्तार होंगे हमलावर

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अधिवक्ता का बयान दर्ज कर लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने दावा किया है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.