Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक तरफा प्रेम के चलते एक महिला ने प्रेमी पर एसिड अटैक कर दिया. एसिड अटैक से पुरुष बुरी तरह घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. महिला ने एसिड अटैक करने के बाद अपने ऊपर एसिड अटैक होने की सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच पड़ताल कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
प्रेमी पर फेंका तेजाब
मिली जानकारी के मुताबिक एसिड अटैक से घायल का नाम हेमशंकर है और वह आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं. हेमशंकर की खंदारी इलाके में दोने और पत्तल की दुकान है. करीब 6 महीने पहले एसिड ऑटो की आरोपी महिला आसमां, हेमशंकर के पास दुकान पर सामान खरीदने आई थी. दुकान पर सामान खरीदने के बाद आसमां और हेमशंकर का संपर्क हो गया. दोनों आपस में बात करने लगे. आसमां तीन बच्चों की मां है. आसमां दिल ही दिल में हेमशंकर से प्यार करने लगी. हाल ही में हेमशंकर की शादी तय हो गई जिसकी जानकारी उसने आसमां को दी. शादी की जानकारी होने पर आसमां ने हेमशंकर से कहा कि तुम शादी मत करो और इस शादी को तोड़ दो.
एकतरफा प्यार में थी आसमां
शुरुआत में हेमशंकर ने आसमां की इस बात को मजाक समझा लेकिन उसने लगातार हेमशंकर पर शादी तोड़ने के लिए दबाव बनाती रही. फिर हेमशंकर ने आसमां से अपनी शादी तोड़ने से इनकार कर दिया. शादी ना तोड़ने के बात से नाराज आसमां ने युवक पर एसिड अटैक कर दिया. इस अटैक के कारण हेमशंकर के चेहरे पर जगह-जगह एसिड गिर गया और घायल हो गया. घायल हेमशंकर का अस्पताल में उपचार शुरू हो चुका है. वहीं खुद बचने के लिए आसमां ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर सूचना दी कि किसी ने उसके ऊपर तेज फेंक दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पूरा मामला साफ हो गया. अपना राज खुलते ही आरोपी महिला मौके से फरार हो गई पर पुलिस ने सर्विलांस से उसे गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT











