UPPSC को मिला नया चेयरमैन, IPS आलोक सिंह को मिली जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये?

संतोष शर्मा

26 Nov 2026 (अपडेटेड: 26 Nov 2026, 04:14 PM)

IPS आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया चेयरमैन बनाया गया है. उनका यह कार्यकाल 2 साल का रहेगा. वह 23 जनवरी 2029 तक UPPSC के चेयरमैन बने रहेंगे.

IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए चेयरमैन

IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए चेयरमैन

Google CTA

IPS आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया चेयरमैन बनाया गया है. उनका यह कार्यकाल 2 साल का रहेगा. वह 23 जनवरी 2029 तक UPPSC के चेयरमैन बने रहेंगे. वर्तमान में आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में डीजी पीएसी (DG PAC) के पद पर तैनात हैं. 24 जनवरी 2027 को 60 साल की उम्र पूरी होने के साथ ही वह आईपीएस सेवा से रिटायर होने वाले थे. उनके रिटायरमेंट से पहले सरकार ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बता दें इससे पहले पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष और एसएन सबत को यूपीएसएसएससी (UPSSSC) का अध्यक्ष बनाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं IPS आलोक सिंह?

आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अपनी पुलिसिया सेवा के दौरान उन्होंने कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाली है. वह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर (CP) भी रह चुके हैं. इसके साथ ही वह एडीजी कानपुर जोन के पद से प्रमोट होकर डीजी भी रह चुके हैं. बतौर डीजी उन्होंने डीजी पीएसी और डीजी एसएसएफ की जिम्मेदारी संभाली है. वर्तमान में वे डीजी पीएसी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सपा से सीट बंटवारे पर नाराज इमरान मसूद को खड़गे ने क्या सलाह दी? बोले- काम पर ध्यान दें

रिटायरमेंट से पहले बड़ा तोहफा

आलोक सिंह 24 जनवरी 2027 को 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर आईपीएस पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे. रिटायरमेंट से पहले सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में आलोक सिंह का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा. वह 23 जनवरी 2029 तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे.

यह भी पढ़ें: सपा से सीट बंटवारे पर नाराज इमरान मसूद को खड़गे ने क्या सलाह दी? बोले- काम पर ध्यान दें

अन्य आयोगों में पूर्व नियुक्तियां

बता दें,  इससे पहले पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. वहीं, एसएन सबत को यूपीएसएसएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: सपा से सीट बंटवारे पर नाराज इमरान मसूद को खड़गे ने क्या सलाह दी? बोले- काम पर ध्यान दें