यूपी की महिलाएं इस बार किसे देंगी वोट? SCORE के चौंकाने वाले सर्वे में पुरुषों से बिल्कुल अलग निकला महिलाओं का मूड!

दीक्षा सिंह

• 12:26 PM • 26 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले SCORE सर्वे ने महिला और पुरुष वोटरों के रुझान को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है. महिलाओं में NDA और पुरुषों में सपा को ज्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है. आखिर वोटिंग का यह अंतर कितना अहम है?

Women Voters in UP

Women Voters in UP

Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच महिला मतदाताओं का रुख सियासी दलों के लिए सबसे अहम फैक्टर बनता जा रहा है. पिछले कई चुनावों में मतदान प्रतिशत के मामले में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बीच SCORE के सर्वे ने पुरुषों और महिलाओं के वोटिंग इरादों के बीच के अंतर को लेकर दिलचस्प तस्वीर पेश की है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए (बीजेपी और सहयोगी दल) को महिला मतदाताओं के बीच स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि समाजवादी पार्टी पुरुष मतदाताओं में आगे नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें...

यूपी की महिलाएं किसके साथ? SCORE सर्वे के आंकड़े

SCORE सर्वे में महिलाओं और पुरुषों के वोटिंग इरादे में साफ फर्क दिखाई देता है. दलों और गठबंधनों के अनुसार आंकड़े इस प्रकार हैं:

 
पार्टी / गठबंधन महिलाएं (Women) पुरुष (Men) अंतर (W − M)
बीजेपी + सहयोगी (NDA) 46.18% 35.11% +11.07 pp
समाजवादी पार्टी (SP) 31.51% 41.94% -10.44 pp
बहुजन समाज पार्टी (BSP) 12.33% 10.65% +1.68 pp
कांग्रेस (INC) 7.26% 8.04% -0.78 pp
आजाद समाज पार्टी (ASP(KR)) 2.02% 3.01% -0.99 pp
अन्य (Others) 0.70% 1.24% -0.55 pp

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के रुझान में बड़ा फर्क

आंकड़ों से यह साफ होता है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और पुरुषों की पसंद में बड़ा अंतर मौजूद है.

एनडीए को महिला वोटों का सहारा: बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को महिलाओं के बीच 46.18% समर्थन मिलता दिख रहा है.जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 35.11% है. यानी महिलाओं के बीच एनडीए का समर्थन पुरुषों के मुकाबले 11.07 प्रतिशत अंक अधिक है.

सपा में पुरुषों का झुकाव ज्यादा: समाजवादी पार्टी को पुरुष मतदाताओं के बीच 41.94% समर्थन दिख रहा है.जबकि महिलाओं में यह 31.51% है. महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में सपा का समर्थन 10.44 प्रतिशत अंक ज्यादा है.

बसपा में भी महिलाओं का हिस्सा थोड़ा अधिक: बहुजन समाज पार्टी को महिलाओं में 12.33% और पुरुषों में 10.65% समर्थन दिख रहा है जहां महिलाओं का हिस्सा 1.68 प्रतिशत अंक अधिक है.

कांग्रेस और अन्य दल: कांग्रेस को महिलाओं के बीच 7.26% और पुरुषों के बीच 8.04% समर्थन मिलता दिख रहा है.जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिए यह आंकड़ा महिलाओं में 2.02% और पुरुषों में 3.01% है.

2027 की सियासत में क्यों निर्णायक हैं महिला वोटर?

उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में बीते सालों के दौरान महिला मतदाताओं की सक्रियता और मतदान प्रतिशत लगातार चर्चा में रहा है. ऐसे में जब सर्वे में महिलाओं के बीच एनडीए को 46 प्रतिशत से अधिक और सपा को करीब 31.5 प्रतिशत समर्थन दिख रहा है तो आगामी चुनावों में कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा, महंगाई और स्थानीय मुद्दों के सहारे सभी दल इस वर्ग को साधने की रणनीति पर जोर दे रहे हैं. SCORE के मुताबिक इस सर्वे का अगला राउंड 25 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा.

कितने लोगों से पूछी गई राय?

SCORE ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के 91,429 मतदाताओं से राय लेकर अपना पहला ओपिनियन पोल तैयार किया है. इसके नतीजे 25 नवंबर 2026 को जारी किए गए. सर्वे के मुताबिक, अगला राउंड 25 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा.

यह सर्वे मतदाताओं की मौजूदा पसंद को दिखाता है. इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें: यूपी में किसके साथ है गैर-यादव OBC वोटर? SCORE सर्वे में बीजेपी, सपा और बसपा को मिल रहा कितना वोट शेयर