उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शासन स्तर से बड़ा फेरबदल करते हुए 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं जबकि 10 आईपीएस आरआर (IPS RR) अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है. लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद और अलीगढ़ समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
ADVERTISEMENT
लखनऊ और डीजीपी मुख्यालय में अहम जिम्मेदारियां
तबादला सूची के तहत राजधानी लखनऊ और पुलिस मुख्यालय में कई अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं.
- पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस उपायुक्त (DCP), लखनऊ बनाया गया है.
- माविस टांक को सोनभद्र से स्थानांतरित कर लखनऊ भेजा गया है.
- नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक / पुलिस महानिदेशक (DGP) के स्टाफ ऑफिसर, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.
- इन्दुप्रभा सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (एसीओ मुख्यालय, लखनऊ से कानपुर नगर स्थानांतरणाधीन) से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है.
जिलों और इकाइयों में बदले गए कई अधिकारी
जारी सूची के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.
कुमार रणविजय सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), आजमगढ़.
अनूप कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र.
देवेन्द्र सिंह-I: उपसेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शाहजहांपुर.
अतुल कुमार चौबे: अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर से अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), मथुरा.
ममता कुरील: अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर.
गिरीश कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), अलीगढ़.
पियूष कुमार सिंह: अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मैनपुरी.
अभिषेक तिवारी: अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मैनपुरी से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मुरादाबाद.
पीएसी, पीटीएस और विशेष शाखाओं में भी फेरबदल
मैदानी जिलों के अलावा प्रशिक्षण, पीएसी और विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है:
नितिन कुमार सिंह: उपसेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद.
श्रेष्ठा: अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस लखनऊ से उपसेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर.
नवीना शुक्ला: अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, एसीओ मुख्यालय, लखनऊ.
विभा सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मेरठ से उपसेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ.
शासन स्तर से जारी इस तबादला सूची में कुल 28 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिनमें 10 आईपीएस आरआर अधिकारियों को नई तैनाती मिलने के साथ कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संचालन को और चुस्त करने की कवायद देखी जा रही है.
ADVERTISEMENT











